लाइव न्यूज़ :

Shravan 2019: आपकी कुंडली में भी है कालसर्प दोष? जानिए इस सावन नाग पंचमी पर कैसे करें इसका उपाय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2019 12:53 IST

मान्यताओं के अनुसार अगर किसी की कुंडली में कालसर्प दोष है तो नाग पंचमी के दिन पूजा करने से यह दूर होता है। इस दिन नाग देवता की पूजा करे और ऊं नम: शिवाय का जप करें।

Open in App
ठळक मुद्देनाग पंचमी के दिन पूजा से मिलता है कालसर्प दोष से छुटकारासावन के महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है नाग पंचमी

भगवान शिव के प्रिय महीने सावन की शुरुआत के साथ ही हर ओर भक्ति का रंग दिखने लगा है। सड़कों पर कांवड़िये, मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ और हर ओर से आते हर-हर महादेव के जयकारे सावन मास को और विशेष और भक्तिमय बनाते हैं। इस बार सावन 30 दिनों का है और 15 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार के साथ खत्म हो रहा है। सावन के महीने में सोमवार व्रत और शिवरात्रि के साथ-साथ पड़ने वाले नाग पंचमी त्योहार का भी खासा महत्व है। 

नाग पंचमी हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है और भगवान शिव का नागों के साथ जुड़ाव इस त्योहार को और विशेष बना देता है। मान्यता है कि नाग पंचमी की पूजा करने से कालसर्प दोष कम हो जाता है। आईए, हम आपको बताते हैं कि क्या होता है कालसर्प दोष और कैसे नागपंचमी की पूजा कर आप इसे कम कर सकते हैं...

Nag Panchami 2019: कालसर्प दोष क्या होता है?

अगर किसी की कुंडली में राहु और केतु के बीच सभी ग्रह समा जाते हैं तो उसे कालसर्प योग कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि जातक के पूर्व जन्म में किसी जघन्य अपराध या शाप की वजह से उसकी कुंडली में कालसर्प योग बनता है। कालसर्प योग 12 प्रकार के होते हैं और इनके नाम पौराणिक मान्यताओं के अनुसार प्रसिद्ध नागों पर रखे हुए है। कालसर्प योग के 12 प्रकार इस प्रकार हैं-

1. अनंत कालसर्प योग2. कुलिक कालसर्प योग3. वासुकि कालसर्प योग4. शंखपाल कालसर्प योग5. पदम कालसर्प योग6. महापदम कालसर्प योग7. तक्षक कालसर्प योग8. कारकोटक कालसर्प योग9. शंखचूड़ कालसर्प योग10. घातक कालसर्प योग11. विषधर कालसर्प योग12. शेषनाग कालसर्प योग

Nag Panchami 2019: कालसर्प कुंडली में है या नहीं, कैसे पता करें

कालसर्प से पीड़ित व्यक्तियों के लिए कई ऐसे लक्षण हैं जो इशारा करते हैं कि आपकी कुंडली मे ये दोष है या नहीं। दरअसल, कालसर्प जिनकी कुंडली में होता है, उन्हें जिंदगी भर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संभव है कि आप मेहनत ज्यादा करते हों लेकिन नतीज उसके हिसाब से नहीं मिलता। साथ ही संतान की या तो प्राप्ति नहीं होती है या अगर होती भी है तो उसके विकास पर असर पड़ता है। इस दोष से पीड़ित व्यक्ति का वैवाहिक जीवन अस्त-व्यस्त रहता है और खराब स्वास्थ्य भी लगातार परेशान करता है। सपने में बार-बार नाग-नागिन या सर्प दिखना भी कालसर्प योग का लक्षण है।

Nag Panchami 2019: कालसर्प दोष दूर करने के क्या है उपाय

मान्यताओं के अनुसार अगर किसी की कुंडली में कालसर्प दोष है तो नाग पंचमी के दिन पूजा करने से यह दूर होता है। इस दिन नाग देवता की पूजा करे और ऊं नम: शिवाय का जप करें। इसके नाग पंचमी के दिन रुद्राभिषेक करने से भी जातक कालसर्प दोष को कम कर सकता है। इसके अलावा कालसर्प से पीड़ित व्यक्ति को हर रोज भगवान शिव और उनके परिवार की पूजा करनी चाहिए। साथ ही आप नागपंचमी के दिन पूजा के दौरान इस मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं...

1. नागेन्द्र हाराय ॐ नम: शिवाय'2. ऊं नागदेवतायै नम:' या 'ऊं नागकुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि तन्नौ सर्प प्रचोद्यात्।'

टॅग्स :नाग पंचमीसावनभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग