लाइव न्यूज़ :

आज सकट चौथ पर रात की चांदनी में करें ये एक काम, गणपति प्रसन्न होकर करेंगे मन की हर इच्छा पूरी

By गुलनीत कौर | Updated: January 24, 2019 11:07 IST

सफलता के पास पहुंचकर भी हार मिल रही है तो सकट चौथ का व्रत करें, रात्रि में पूजा करते समय भगवान गणेश को इलायची और सुपारी अर्पित करना ना भूलें

Open in App

हिन्दू धर्म में संकष्टि चतुर्थी या सकट चौथ को एक महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह पर्व भगवान गणेश के पूजन का पर्व है। इसदिन गणेश जी के नाम का व्रत किया जाता है और रात में चंद्रमा उदय होने पर पूजा की जाती है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष 24 जनवरी, 2019 को सकट चौथ मनाई जा रही है।

हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक यूं तो हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टि चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है, किन्तु माघ महीने में पड़ने वाली संकष्टि चतुर्थी को 'सकट चौथ' कहा जाता है। यह हर महीने आने वाली संकष्टि चतुर्थी से अधिक महत्वपूर्ण और फलदायी होती है। इसलिए इसदिन खासतौर से व्रत एवं पूजन किया जाता है।

सकट चौथ की कथा

एक पौराणिक कथा के अनुसार माघ महीने की संकष्टि चतुर्थी पर ही विघ्नहर्ता भगवान गणेश ने देवताओं के कष्ट दूर किए थे। उन्हें परेशानी में देखकर उनकी मदद की। इसी के बाद से भगवाना गणेश को कष्ट निवारण देवता की संज्ञा प्राप्त हुई।

सकट चौथ पर करें ये उपाय:

1) घर में गणेश यंत्र लाएं। इसे लाल कपड़े में एक सुपारी को साथ रखकर बाँध लें और पूजन स्थल पर स्थापित कर दें। सकट चौथ की रात ये काम करने से गणपति प्रसन्न होते हैं

2) सकट चौथ की रात पूजा दौरान सुपारी का उपयोग करें। इसे गणेश जी को अर्पित कतरें और पूजा ख़त्म होने के बाद इस सुपारी को लाल कपड़े में बांधकर धन तिजोरी में रख दें। गणपति की कृपा से आर्थिक परेशानी दूर होगी

3) मन की किसी खास इच्छा को पूरा करना हो तो सकट चौथ पर दाईं ओर सूंड वाले गणपति की पूजा करें। पूजा के दौरान गणेश जी को 5 से  सुपारी भी अर्पित करें। ऐसा करने से वे खुश होते हैं

4) सफलता के पास पहुंचकर भी हार मिल रही है तो सकट चौथ का व्रत करें, रात्रि में पूजा करते समय भगवान गणेश को इलायची और सुपारी अर्पित करना ना भूलें

5) घर परिवार की खुशियों के लिए सकट चौथ पर रात्रि में पूजा करने के लिए एक तांबे के लोटे में गंगाजल भरें। उसमें सुपारी डालें। पूजा के अंत में इस लोटे के ऊपर दक्षिणा भी रखें

यह भी पढ़ें: सकट चौथ पर इस पूजन विधि से घर लाएं ढेरों खुशियां, अंत में दी जाती ऐसी बलि

सकट चौथ व्रत, पूजा विधि

सकट चौथ में दिनभर निर्जला उपवास करने के बाद रात में चन्द्रमा के उदय होने पर पूजा की जाती है। पूजा में भोग लगाने के लिए गुड़, चीनी और तिल को मिलाकर लड्डू बनाए जाते हैं। भगवन गणेश के मंत्र के निरंतर जाप के साथ रामदाना, लइया, मूंगफली, गजक आदि भी चंद्रमा को अर्पित किया जाता है।

टॅग्स :भगवान गणेशपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

पूजा पाठDhanteras 2025 के दिन सोना और चांदी खरीदने के लिए क्या है शुभ मुहूर्त? जानें पूजा का समय और सबकुछ

पूजा पाठDiwali Rangoli 2025: इस दिवाली बनाए लेटेस्ट रंगोली डिजाइन, बढ़ जाएगी घर की शोभा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल