लाइव न्यूज़ :

ईद 2018: अल्लाह की इबादत जितनी ताकत होती है इस एक काम में

By गुलनीत कौर | Updated: June 16, 2018 07:33 IST

इस्लाम में दसवीं-ग्याहरवीं शताब्दी के आसपास हजरत अबुल हसन खिरकानी नाम के एक सूफी संत हुआ करते थे।

Open in App

इस्लाम में माना गया है कि अल्लाह की इबादत से ही उनका रहम हासिल होता है। इबादत करने वाले पर उनका नूर बरसता है। लेकिन एक सूफी संत से जुड़ी यह कहानी इस बात को भी बदलती हुई नजर आती है। कहानी के अनुसार केवल इबादत से ही नहीं, एक अन्य कारण से भी अल्लाह अपने बच्चे को बख्श देते हैं। 

इस्लाम में दसवीं-ग्याहरवीं शताब्दी के आसपास हजरत अबुल हसन खिरकानी नाम के एक सूफी संत हुआ करते थे। खिरकानी साहब के एक छोटे भाई भी थे। दोनों भाइयों के जीवन का मकसद केवल अल्लाह की इबादत करना ही था। लेकिन भाईयों पर अपनी मां जो कि बीमार थीं, उनकी सेवा की भी जिम्मेदारी थी। इसलिए उन्होंने फैसला किया कि मां की सेवा और इबादत को बांट-बांटकर करेंगे। एक रात खिरकानी साहब इबादत करेंगे और छोटा भाई मां की सेवा तो दूसरी रात खिरकानी साहब मां की सेवा में रात बिताएंगे और छोटा भाई अल्लाह के चरणों में। 

इसी तरह से कुछ समय बीत गया और एक रात अचानक जब छोटे भाई की मां की सेवा करने की जिम्मेदारी थी तो उसका अल्लाह की इबादत में बैठने का बहुत मन हुआ। उसने खिरकानी साहब से कहा कि आज रात आप मां की सेवा कर लें और मैं अल्लाह के चरणों में रात बिताना चाहता हूं। यह जान खिरकानी साहब छोटे भाई की बात मान गए।

ईद 2018: यहां तोप के धमाके से खोलते हैं रोजा, नगर निगम भी देता है तोप दागने के पैसे

छोटे भाई ने इबादत करना शुरू कर दिया। उधर खिरकानी साहब अपनी मां की सेवा में रात बिताने लगे। कुछ देर बाद छोटे भाई को एक दिव्य वाणी सुनाई दी, 'हमने तुम्हारे भाई को बख्शा है, यानी हम उसे मौत के बाद मोक्ष देते हैं और उसके तुफैल में तुम्हें भी बख्श देते है। यह सुन छोटे भाई को बहुत हैरानी हुई और उसने कहा कि मोक्ष मुझे मिलना चाहिए था और मेरे तुफैल में खिरकानी साहब को बख्शा जाना चाहिए था। आगे से जवाब आया कि तुम हमारी इबादत में थे जिसके आज रात हमें जरूरत नहीं थी लेकिन तुम्हारी मां को सेवा की जरूरत थी और उसकी सेवा में तुम्हारा भाई थी। यहे असली इबादत है। उस रात खिरकानी साहब के भाई को यह समझ आया कि केवल अल्लाह की इबादत ही सब कुछ नहीं है, मां की सेवा में भी अल्लाह की इबादत जितने ही ताकत होती है। 

टॅग्स :ईदइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारतबिहार: ईद के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी दशकों पुरानी परंपरा, नहीं पहुंचे ईदगाह, बना चर्चा का विषय

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारतजो लोग बंगाल पर निशाना बनाएंगे नरक में जाएंगे?, ईद-उल-फितर पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा- एक ही इरादा, भाजपा को हटाओ और देश बचाओ?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग