लाइव न्यूज़ :

Rashifal 2022: साल 2022 में इन 6 राशिवालों को होगा बंपर लाभ, धन की नही होगी कोई कमी

By रुस्तम राणा | Updated: December 17, 2021 14:05 IST

Rashifal 2022: एक ओर यह साल समाप्ति की ओर है तो नया वर्ष 2022 दस्तक देने को तैयार है। नए वर्ष में कुछ राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए साल में इन राशि के जातकों के सपने साकार होंगे। आइए जानते हैं साल 2022 की भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं।

Open in App

वृषभ राशिफल 2022

नया वर्ष इस राशि के जातकों के अच्छा साबित होगा। इस वर्ष करियर में तरक्की के काफी ज्यादा मौके मिलेंगे। बस आपको इन अवसरों का पूरा फायदा उठाना होगा। इस वर्ष वृद्धि के कारक ग्रह गुरु आपके दशम भाव में अधिक समय तक विराजमान होंगे, जो आपके करियर व्यापार में वृद्धि करेंगे। व्यापारियों को भी इस वर्ष फायदा होगा। ब्यूटी प्रोडक्ट्स, अभिनय, कला, संगीत आदि से जुड़े जातकों के लिए नया साल बेहद शानदार साबित हो सकता है। वर्ष की शुरुआत और अंत दोनों ही आपके करियर पक्ष के लिए अनुकूल हैं। इस साल धन-संपत्ति में इजाफा करने की कोशिश करेंगे। 

सिंह राशिफल 2022

नया वर्ष सिंह राशि वालों के लिए कई तरह के शुभ संकेत दे रहा है। यह वर्ष आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। करियर और व्यापार के क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। नए साल में नए अवसर आपको तरक्की की सीढ़ियां चढ़ाएंगे। इन अवसरों को हाथ से जानें न दें। करियर में उच्च पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव नजर आ सकते हैं। घर में नए वर्ष में खुशियां आएंगी। जहां तक सेहत का सवाल है तो नए वर्ष में आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

तुला राशिफल 2022

आने वाला तुला राशि के जातकों के लिए कई शुभ अवसर लेकर आ सकता है। इस वर्ष आपको अपने जीवन की बड़ी सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। करियर में बड़ा उछाल आ सकता है। किसी अच्छी जगह पर नौकरी मिलेगी, जहां आपकी सैलरी में भारी वृद्धि होगी। व्यापार में के नजरिए नया वर्ष शुभ संकेत कर रहा है। नए साल में आपकी आर्थिक संपत्ति में इजाफा होगा। इस वर्ष आपकी लव लाइफ काफी खास होने वाली है, साथ ही आर्थिक परेशानियों से भी झुटकारा मिलेगा। नए अवसर मिलेंगे, लेकिन इन्हें प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशिफल 2022

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 काफी शुभ संकेत दे रहा है। इस साल आप करियर के क्षेत्र में कोई बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। आपको अपनी ड्रीम जॉब मिल सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इस वर्ष नौकरी मिलने की संभावना है। करियर व्यापार के क्षेत्र में आपको नए अवसर मिलेंगे और इन्हें भुनाने में भी आप सफल होंगे। इस सालसितारे आपके पक्ष में हैं, इसलिए अधिक से अधिक लाभ उठाने का प्रयास करें। सेहत में बढ़िया रहेगी। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। जीवनसाथी से नए वर्ष में कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

मकर राशिफल 2022

नए वर्ष में मकर राशिवालों को शानदार परिणाम मिलेंगे। वर्ष 2022 आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। ये इस साल भी सफलता के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेंगे। आने साल साल में आपके सितारे बुलंद रहेंगे और भाग्य भी आपका साथ देगा। यदि आप नए वर्ष में गाड़ी या फिर घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो मुमकिन है कि आपका ये सपना पूरा हो जाए। हालांकि बेशक आपको इसलिए कड़ी मेहनत भी करनी होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को कामयाबी मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

कुंभ राशिफल 2022

जिस नई उम्मीद के साथ आप अपने नए वर्ष की शुरूआत करेंगे। उसी तरह के सकारात्मक परिणाम आपको प्राप्त होंगे। जीवन के कई क्षेत्रों में आपको कामयाबी हासिल होगी। इस राशि के जातक जब भाग्य की बात आती है, तो धनलाभ की उम्मीद करते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि हमेशा धनलाभ ही हो। लेकिन नए साल में आपके जीवन को एक नया टरनिंग प्वाइंट मिलेगा। यदि आप अपने प्रेम जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं, तो उम्मीद करें कि 2022 आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है। इस साल इनको कड़ी मेहनत का फल भी मिलेगा।

टॅग्स :राशिफल 2022ज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठPanchang 01 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत