लाइव न्यूज़ :

18 जून 2021 राशिफल: मेष से मीन राशि तक, जानें सभी का हाल, पढ़ें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2021 15:41 IST

Aaj Ka Rashifal: ये ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। पढ़ें कैसा होगा दिन, शुक्रवार (18 जून, 2021) का राशिफल...

Open in App

मेष: इस राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। कुछ नए लोगों और नई चीजें सीखने का मौका मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। ऑफिस या कार्यस्थल पर कुछ चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों से विवाद की संभावना रहेगी।

वृषभ: संतान को लेकर चिंता दूर होगी। पारिवारिक वातावरण अच्छा और शांतिमय बनेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के आसार हैं। अपने काम से सीनियर अधिकारियों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन: व्यापार के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य होगा। वाद-विवाद से बचें।

कर्क: कानूनी संबंधित मामलों में अड़चन रहेगी। अच्छे फैसले के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। संतान की तरक्की के समाचार से खुशी मिलेगी। आध्यात्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

सिंह: कार्यक्षेत्र में किसी पुरानी समस्या से निपटने में कामयाब रहेंगे। आपकी मधुर वाणी बिगड़े काम बनाने में कामयाब रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन के शेयर बाजार आदि में निवेश से फिलहाल बचें।

कन्या: नौकरी बदलने की कोशिश में जुटे हैं तो इस संबंध में कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। नए ऑफर मिल सकते हैं। व्यवसाय में लाभ का योग है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद से मानसिक परेशानी कायम रह सकती है।

तुला: दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाने में हालांकि मुश्किल पेश आएगी। पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य और खान-पान का ध्यान रखें। उदर संबंधी रोग कुछ परेशान कर सकते हैं।

वृश्चिक: वरिष्ठजन या करीबी मित्र की सलाह आपको बड़े संकट से उबार सकती है। दिन अच्छा रहेगा। सकारात्मक और अच्छी खबरें मिलेंगी। माता की सेहत को लेकर जरूर चिंता रह सकती है।

धनु: कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन खास है। बड़ी सफलता के आसार हैं। हालांकि ससुराल पक्ष से इस राशि के जातकों का कुछ मनमुटाव हो सकता है। दिन के उतर्राध में करीबी मित्र से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मकर: आपके करियर के लिए अच्छा समय है। नई जॉब और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। हालांकि खर्चों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है।

कुंभ: ये दिन थोड़ा निराशाजनक रह सकता है। अत्यधिक मेहनत पर भी मनमाफिक नतीजे से नहीं मिलने से निराशा होगी। धैर्य की जरूरत है। अनावश्यक खर्च से बचें। पारिवारिक जीवन के लिए सुखद समय है। सेहत के प्रति सचेत रहें। 

मीन: आज का दिन मध्य है। दिमाग नकारात्मक विचारों से परेशान हो सकता है। वहीं, मेहनत का नतीजा भी अच्छा मिलने से संतोष होगा। बहुत ज्यादा बेहतर की उम्मीद ठीक नहीं है। इससे निराशा बढ़ेगी। विश्वास रखें और धैर्य से आगे की योजना बनाएं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?