लाइव न्यूज़ :

Rang Panchami 2023: कल मनाई जाएगी रंग पंचमी, जानें किस देवता को चढ़ाए कौन सा रंग और पूजा का शुभ मुहूर्त

By अंजली चौहान | Updated: March 11, 2023 17:50 IST

रंगपंचमी देश के कई राज्यों में धूमधाम से मनाई जाती है लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर की रंगपंचमी देशभर में खूब प्रसिद्ध है। इस साल 12 मार्च, 2023, रविवार को रंग पंचमी मनाी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे12 मार्च, 2023 को देशभर में रंग पंचमी मनाई जाएगी रंग पंचमी होली के पांच दिन बाद आती हैरंग पंचमी के दिन देवी-देवता होली खेलते हैं

Rang Panchami 2023: रंगों और उत्साह से भरा होली का त्योहार खत्म होने के पांच दिन बाद देशभर में रंग पंचमी मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के हिसाब से यह त्योहार फाल्गुन मास खत्म होने के बाद चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।

रंगपंचमी देश के कई राज्यों में धूमधाम से मनाई जाती है लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर की रंगपंचमी देशभर में खूब प्रसिद्ध है। इस साल 12 मार्च, 2023, रविवार को रंग पंचमी मनाी जाएगी। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवी-देवता रंगों के त्योहार को मनाते हैं। 

रंग पंचमी का शुभ मुहूर्त

रंग पंचमी- रविवार, 12 मार्च, 2023

रंग पंचमी तिथि प्रारंभ- 10:05 रात 11 मार्च, 2023

रंग पंचमी तिथि समाप्त- 10:01 रात 12 मार्च, 2023

राधा-कृष्ण की होती है पूजा 

रंग पंचमी के दिन राधा-कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। उन्हें अबीर और गुलाल अर्पित किया जाता है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, ये देवताओं की होली होती है इसलिए इस दिन आसमान में गुलाल और अबीर उड़ाया जाता है। माना जाता है कि लोग इस दिन भगवान को रंग अर्पित करते हैं और अपने जीवन में सुख की कामना करते हैं। 

किन देवी-देवता को कौन का रंग चढ़ाए?

रंग पंचमी के दिन लोग आसमान में रंग-गुलाल उड़ाते हैं और जब वह रंग नीचे गिरता है तो इसे भगवान का आशीर्वाद माना जाता है और वातारण शुद्ध होता है। हालांकि, सिर्फ आसमान में ही रंग नहीं उठाते बल्कि इस दिन अपने भगवान के चरणों में भी आपको रंग अर्पित करना होता है।

आप चाहे तो किसी मंदिर में जाकर भगवान की पूजा कर सकते हैं या फिर अपने घर के मंदिर में ही भगवान के साथ रंग पंचमी मना सकते हैं। रंग पंचमी के दिन देवी-देवताओं को रंग-गुलाल अर्पित करते हुए आपको इस बात को विशेष ध्यान रखना है कि किसे कौन सा रंग प्रिय है।

अगर आप भगवान का पसंदीदा रंग उन्हें चढ़ाएंगे तो वह आपसे प्रसन्न हो जाएंगे। इस दिन भगवान श्री कृष्ण, श्री राम और विष्णु भगवान को पीला रंग अर्पित किया जाता है। आप भगवान को पीले वस्त्र पहना सकते हैं और पीले रंग भगवान के चरणों में अर्पित कर सकते हैं। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

वहीं, माता लक्ष्मी, बजरंगबली, सूर्य देवता और भैरव महाराज को लाल रंग अर्पित करें। इससे आपको धन की प्राप्ति होगी और जीवन से क्लेश दूर होगा। भगवान शनि देव को नीला रंग अति प्रिय है, ऐसे में आप उन्हें नीला रंग चढ़ा सकते हैं। शनि देव आपसे प्रसन्न होंगे और आपके बिगड़े काम बना देंगे।  

(Disclaimer: इस आर्टिकल में मौजूद सभी जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है, इसमें मौजूद तथ्यों की लोकमत हिंदी पुष्टि नहीं करता है। कृपया किसी मान्यता को मानने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह लें।)

टॅग्स :हिंदू त्योहारहोली 2023त्योहारहोलीभगवान कृष्णशनि देवLord Ram
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग