लाइव न्यूज़ :

रामनवमी पर करें इन 8 चौपाईयों का पाठ, हमेशा के लिए खुल जाएंगे धन और ज्ञान के भंडार

By उस्मान | Updated: April 13, 2019 15:25 IST

Ram Navami 2019: कहा जाता हैं की रामनवमी के दिन रामायण ग्रंथ का पाठ करने से अनेक इच्छाएं पूरी हो जाती हैं, जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं, भय, रोग भी दूर हो जाते हैं। धन की कामना रखने वाले को धन की प्राप्ति होती है।

Open in App

देशभर में आज रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है। चैत्र मास शुक्लपक्ष नवमी को रामनवमी का त्योहार मानाया जाता है। धर्मशास्त्रों के अनुसार राम नवमी के ही दिन त्रेता युग में महाराज दशरथ के घर विष्णु जी के अवतार भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन मनाई जाने वाली रामनवमी का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। रामनवमी के दिन असंख्य लोग रामनाम का स्मरण करते हुए व्रत रखते हैं।  

कहा जाता हैं की रामनवमी के दिन रामायण ग्रंथ का पाठ करने से अनेक इच्छाएं पूरी हो जाती हैं, जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं, भय, रोग भी दूर हो जाते हैं। धन की कामना रखने वाले को धन की प्राप्ति होती है।

इन चौपाईयों को सिद्ध करने के लिए रामनवमी पर एक छोटा सा हवन करें। हवन रात 10 बजे के बाद ही शुरु करें। हवन सामग्री में चंदन का बुरादा, तिल,  शुद्ध घी, चीनी, अगर, तगर, कपूर, शुद्ध केसर, नागरमोथा, पंचमेवा और जौ शामिल होने चाहिए. चौपाई को पढ़ते समय एक आहुति डालें और हवन करें। प्रत्येक आहुति डालते समय चौपाई के अंत में स्वाहा अवश्य बोलें।  

1) शत्रु को मित्र बनाने के लिएगरल सुधा रिपु करहिं मिताई। गोपद सिंधु अनल सितलाई॥ बयरु न कर काहू सन कोई। राम प्रताप विषमता खोई॥

2) भय खत्म करने के लिएरामकथा सुंदर कर तारीसंशय बिहग उड़व निहारी

3) श्रीराम की शरण पाने हेतु सुनि प्रभु वचन हरष हनुमानासरनागत बच्छल भगवाना

4) विपत्ति नाश के लिएराजीव नयन धरें धनु सायकभगत बिपति भंजन सुखदायक

5) रोगों से मुक्ति के लिएदैहिक दैविक भौतिक तापाराम राज नहिं काहुहिं ब्यापा

6) नौकरी के लिएबिस्व भरन पोषण कर जोईताकर नाम भरत होई

7) विद्या के लिएगुरु गृह गए पढ़न रघुराई अल्पकाल विद्या सब आई

8) संपत्ति के लिएजे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं सुख संपत्ति नानाविधि पावहिं

टॅग्स :राम नवमीनवरात्रिहिंदू त्योहारभगवान राम
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य