Ram Navami 2024 Mantra: राम नवमी के दिन इन 5 मंत्रों के जाप से मिलेगी बड़ी से बड़ी कामयाबी

By रुस्तम राणा | Published: April 16, 2024 03:31 PM2024-04-16T15:31:13+5:302024-04-16T15:33:22+5:30

Ram Navami 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को राम नवमी मनायी जाई है। इस साल राम नवमी पर्व 17 अप्रैल, बुधवार को है।

Ram Navami 2024 Mantra and their benefits in life | Ram Navami 2024 Mantra: राम नवमी के दिन इन 5 मंत्रों के जाप से मिलेगी बड़ी से बड़ी कामयाबी

Ram Navami 2024 Mantra: राम नवमी के दिन इन 5 मंत्रों के जाप से मिलेगी बड़ी से बड़ी कामयाबी

Ram Navami 2024 Mantra: राम नवमी का पावन त्योहार, प्रभु श्रीराम को समर्पित है। यह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव है, जो देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को राम नवमी मनायी जाई है। इस साल राम नवमी पर्व 17 अप्रैल, बुधवार को है। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार इसी तिथि को त्रेतायुग में रामजी का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ और मां कौशल्या के पुत्र के रूप में हुआ था। 

प्रभु राम भगवान विष्णु जी के अवतार थे। हिन्दू धर्म में ऐसा माना जाता है कि भगवान राम का नाम वो नाम है जिससे जपते हुए इंसान मोक्ष तक की प्राप्ति कर सकता है। इस दिन जो कोई रामभक्त उनसे जुड़े मंत्रों का सच्ची श्रद्धा से जाप करता है उसके जीवन के समस्त प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं। वह भक्त अपने जीवन में बड़ी से बड़ी कामयाबी को हासिल कर लेता है। राम नवमी के शुभ अवसर पर जातकों को प्रभु श्रीराम से जुड़े इन मंत्रों का जाप अवश्य ही करना चाहिए। 

राम नवमी 2024 मंत्र (Ram Navami 2024 Mantra)

1. ॐ नमो भगवते रामचंद्राय
आपके किसी भी कार्य में बार-बार विपत्तियां आ जाती हैं। काम होते-होते रुप जाता है तो आप राम नाम के इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे आपकी सारी विपत्तियां दूर होने लगेंगीं और जीवन में आनंन की अनुभूति होगी।

2. ॐ जानकी वल्लभाय स्वाहा
इस मंत्र के जाप से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी। आपके दिल की हर इच्छा इस मंत्र के माध्यम से साकार होंगी।

3. ॐ रां रामाय नम:
मान्यता है कि भगवान राम के इस मंत्र का जाप करने से धन, पुत्र और आरोग्य की प्राप्ति होती है। माना ये भी जाता है कि इस मंत्र से सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

4. ॐ रामभद्राय नम:
अगर आपके किसी भी कार्य में बार-बार रुकावट आ रही है तो आप भगवान राम के इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। राम के इस मंत्र से भी सभी रुकावटें दूर हो जाती हैं। 

5. ॐ रामाय धनुष्पाणये स्वाहा:
मान्यता है कि जो भी व्यक्ति कानूनी मामलों या दांव-पेंच में फंसा होता है उन्हें इस मंत्र का जाप करने से फायदा होता। अगर आप चाहें तो सिर्फ राम का नाम लेकर जप कर सकते हैं। यही सबसे ताकतवर और प्रभावी है।

Web Title: Ram Navami 2024 Mantra and their benefits in life

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे