लाइव न्यूज़ :

Ram Navami 2021: आज है राम नवमी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2021 10:47 IST

रामनवमी का त्योहार पूरे पारंपरिक ढंग से मनाया जाता है। भगवान राम के भक्त रामायण का पाठ करते हैं। मंदिरों को सजाया जाता है, घर में भजन कीर्तन किया जाता है और रामरक्षा स्त्रोत भी पढ़ते हैं।

Open in App

राम नवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी मनाया जाता है. हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार इस दिन मर्यादा-पुरूषोत्तम भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था। हिन्दू मतानुसार इसी दिन भगवान विष्णु के  7वें मानवरूपी अवतार श्रीराम का जन्म हुआ था। यह त्योहार हिंदूओं बेहद ही महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है।

 इस त्योहार को देशभर में अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। इस दिन भगवान राम के जन्म की खुशी में जगह-जगह महोत्सवों का आयोजन किया जाता है और भगवान राम की चौकियां और रथयात्रा निकाली जाती है। इस दिन भगवान राम के मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भगवान राम के जयकारों की गूंज सुनाई पड़ती है।  इन दिनों कई लोग उपवास भी रखते हैं।

राम नवमी शुभ मुहूर्त 

नवमी तिथि प्रारम्भ – अप्रैल 21, 2021 को 12:43 ए एम बजेनवमी तिथि समाप्त – अप्रैल 22, 2021 को 12:35 ए एम बजे 

रामनवमी का महत्व रामनवमी का त्योहार पूरे पारंपरिक ढंग से मनाया जाता है। भगवान राम के भक्त रामायण का पाठ करते हैं। मंदिरों को सजाया जाता है, घर में भजन कीर्तन किया जाता है और रामरक्षा स्त्रोत भी पढ़ते हैं। भगवान राम की मूर्ति को फूल-माला से सजाते हैं और स्थापित करते हैं। भगवान राम की मूर्ति को पालने में झुलाते हैं। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया जाता है। भक्त प्रसाद में पंचामृत, श्री खंड, खीर या हलवा के भोग के बाद लोगों में वितरित करते हैं।  रामनवमी के दिन ही चैत्र नवरात्र की समाप्ति भी हो जाती है. 

राम नवमी पूजा विधि1.  इस दिन प्रात:काल में स्नान करके पूजा स्थल पर पूजन सामग्री के साथ बैठें।2.  पूजा में तुलसी पत्ता और कमल का फूल अवश्य होना चाहिए।3.  उसके बाद श्रीराम नवमी की पूजा षोडशोपचार करें।4.  खीर और फल को प्रसाद के रूप में तैयार करें।5.  पूजा के बाद घर की सबसे छोटी महिला सभी लोगों के माथे पर तिलक लगाए।

जुड़ी है पौराणिक मान्यतापौराणिक कथा के मुताबिक भगवान श्रीराम अयोध्या के नरेश दशरथ के सबसे बड़े पुत्र थे। रामनवमी की कहानी लंकापति रावण से शुरू होती है। त्रेता युग में रावण का प्रकोप पूरे धरती पर था। उसके अत्याचारों से चारों ओर त्राहि-त्राहि मचा था। रावण इतना अत्याचार इसलिए बना था कि उसे अमरत्व का वरदान था। यानी उसे कोई मार नहीं सकता था।

उसके अत्याचार से तंग होकर देवतागण भगवान विष्णु के पास गए और प्रार्थना करने लगे। फलस्वरूप प्रतापी राजा दशरथ की पत्नी कौशल्या की कोख से भगवान विष्णु ने राम के रूप में रावण को परास्त करने हेतु जन्म लिया। तब से चैत्र की नवमी तिथि को रामनवमी के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई। ऐसा भी कहा जाता है कि नवमी के दिन ही स्वामी तुलसीदास ने रामचरित मानस की रचना शुरू की थी।

 

टॅग्स :चैत्र नवरात्रिराम नवमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल