लाइव न्यूज़ :

Raksha Bandhan 2022: इस रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राशि के अनुसार बांधें राखी, ग्रह दोषों से मिलेगा छुटकारा

By रुस्तम राणा | Updated: August 1, 2022 16:53 IST

ज्योतिष मान्यता के अनुसार, अगर बहनें अपने भाई को उसकी राशि के अनुसार शुभ रंग की राखी बांधनी हैं तो इससे उन्हें ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है और अनेकों लाभ प्राप्त होते हैं।

Open in App

Raksha Bandhan 2022: रक्षा बंधन का पावन पर्व 11 अगस्त, गुरुवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचाग के अनुसार, यह त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके सुखी जीवन और दीर्घायु की कामना करती है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, अगर बहनें अपने भाई को उसकी राशि के अनुसार शुभ रंग की राखी बांधनी हैं तो इससे उन्हें ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है और अनेकों लाभ प्राप्त होते हैं। आज हम आपको इसी संबंध में बताने जा रहे हैं कि राशि के अनुसार भाई को किस रंग की राखी बांधे।

मेष: यदि आपके भाई की मेष राशि है तो लाल रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा। दरअसल मेष राशि के स्वामी मंगल देव होते हैं। ऐसे में लाल राखी इनके लिए शुभ होगा।

वृषभ: अगर आपके भाई की राशि वृषभ है तो आप उन्हें सफेद रंग की रेशमी धागे की राखी बांध सकते हैं। नीले रंग की राखी बांधना भी शुभ है। शुक्र देव को वृषभ राशि का स्वामी माना गया है।

मिथुन: यदि आपके भाई की मिथुन राशि है तो आप उन्हें हरे रंग की राखी बांधें। मिथुन राशि का स्वामी बुध देव को माना गया है। ऐसे में हरे रंग से भाई की तार्किक शक्ति का विकास होगा।

कर्क: अगर आपके भाई राशि कर्क है तो आप उन्हें सफेद रंग की राखी बांधें। इससे उन्हें सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। पीले रंग की राखी भी शुभ है। इस राशि का स्वामी चंद्र देव है। 

सिंह: यदि आपके भाई की राशि सिंह है तो आप उनको पांच रंगों से बनी राखी बांध सकते हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य को माना गया है। ऐसे में पीले या लाल राखी भी बांधना शुभ होगा।

कन्या: अगर आपके भाई की राशि कन्या है तो उन्हें गहरे हरे रंग की राखी बांध सकते हैं। इससे अधूरा कार्य पूरा करने में सफलता मिलेगी। भाईयों को गणपति के प्रतीक की राखी बांधना भी शुभ होगा।

तुला: यदि आपके भाई की राशि तुला है तो आप उनकी कलाई पर गुलाबी रंग या हल्के पीले रंग की राखी बांध सकते हैं। तुला राशि शुक्र देव की राशि है। 

वृश्चिक: अगर आपके भाई की राशि वृश्चिक है तो आप अपने भाई को गुलाबी रंग की राखी बांधे। मंगल देव को वृश्चिक राशि का स्वामी माना गया है।

धनु: यदि आपके भाई की राशि धनु है तो आप उनकी कलाई पर पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे उन्हें समाज में मान-सम्मान और  पद-प्रतिष्ठा मिलेगी। यह राशि देवगुरु बृहस्पति की राशि है। 

मकर: अगर आपके भाई की राशि मकर है तो आप अपने भाई की कलाई पर नीले रंग की राखी बांधना सकते हैं। मकर राशि शनि देव की राशि है। 

कुंभ: यदि आपके भाई की राशि कुंभ है तो आपको उन्हें गहरे नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह उनके लिए शुभ होगा। यह राशि कर्मफलदाता शनि देव की राशि है। 

मीन: यदि आपके भाई की राशि मीन है तो उनकी कलाई पर पीले रंग की राखी बांधें। गुरु बृहस्पति को मीन राशि का स्वामी माना गया है। हल्के पीले रंग की राखी भी बांध सकते हैं।

टॅग्स :रक्षाबन्धनज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठPanchang 01 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत