लाइव न्यूज़ :

Raksha Bandhan: इस गांव में 300 साल से नहीं मनाया गया है रक्षाबंधन का त्योहार, हैरान करने वाली है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2019 11:28 IST

Raksha Bandhan 2019: क्या आपको मालूम है कि उत्तर प्रदेश में एक गांव ऐसा भी है जहां रक्षबंधन का त्योहार करीब 300 साल से नहीं मनाया गया है। इसके पीछे भी जो वजह है वह बेहद अजीब और हैरान करने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा बंधन आज, पूरे देश में मनाया जा रहा है राखी का त्योहारसावन के आखिरी दिन पूर्णिमा को मनाया जाता है रक्षा बंधन का त्योहार

Raksha Bandhan 2019:सावन के आखिरी दिन यानी पूर्णिमा के मौके पर रक्षा बंधन का त्योहार देश भर में आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन परंपरा के अनुसार बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। यही नही, भाई अपनी बहन को प्रेम स्वरूप उपहार आदि भी देता है। हालांकि, क्या आपको मालूम है कि उत्तर प्रदेश में एक गांव ऐसा भी है जहां रक्षबंधन का त्योहार करीब 300 साल से नहीं मनाया गया है। इसके पीछे भी जो वजह है वह बेहद अजीब और हैरान करने वाली है।

Raksha Bandhan 2019: यूपी के इस गांव में नहीं मनाते राखी का त्योहार!

यह कहानी उत्तर प्रदेश के संभव के गांव बैनीपुर चक की है। दरअसल, इस गांव के लोग कहीं और से आकर बसे हैं। इसकी वजह भी राखी का त्योहार ही है। ये यादव जाति में मेहर गौत्र के लोग हैं। बुजुर्ग बताते हैं कि ये पहले जनपद अलीगढ़ की तहसील अतरौला के गांव सेमरई में रहते थे। इस गांव में यादव और ठाकुर जाति के लोग बड़ी संख्या में रहते थे। जमींदारी पर तब इस गांव में यादव परिवार का दबदबा था। दोनों जातियो में भी घनिष्ठता था इसलिए कभी कोई संघर्ष नहीं हुआ। उस समय गांव में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता था।

Raksha Bandhan 2019: ऐसे टूटी रक्षा बंधन मनाने की परंपरा

ऐसा कहते हैं कि एक बार ठाकुर परिवार ने अपने बेटे को यादव परिवार की बेटी से राखी बंधवाई। यादव परिवार की बेटी ने उपहार में भैंस मांगी जो दे दी गई। ऐसे ही यादव परिवार के बेटे को ठाकुर परिवार की बेटी ने राखी बांधी तो उसने पहले वचन मांग लिया। यादव परिवार ने ऐसे में सोचा कि उपहार में कोई सामान मांग लिया जाएगा पर ऐसा नहीं हुआ। ठाकुर की बेटी ने यादव परिवार से गांव की जमींदारी छोड़ने के साथ और भी सबकुछ मांग लिया। ऐसे में यादव परिवार ने जमींदारी छोड़ने का फैसला किया और गांव भी छोड़ दिया। इसके बाद यादव कुल के ये लोग संभल के गांव बैनीपुर चक में आकर बस गये।

टॅग्स :रक्षाबन्धनसावनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद