कम उम्र में ही 'अमीर' बन जाते हैं ऐसे लोग, शास्त्रों में दर्ज हैं राजयोग के रहस्य

By मेघना वर्मा | Published: June 28, 2018 10:50 AM2018-06-28T10:50:05+5:302018-06-28T10:50:05+5:30

राजयोग से जीवन में खुशियां, सफलता और सम्पन्नता हासिल होती है।

Rajyoga according to hindu samudrik shastra | कम उम्र में ही 'अमीर' बन जाते हैं ऐसे लोग, शास्त्रों में दर्ज हैं राजयोग के रहस्य

कम उम्र में ही 'अमीर' बन जाते हैं ऐसे लोग, शास्त्रों में दर्ज हैं राजयोग के रहस्य

बहुत से लोग अक्सर अपनी किस्मत को कोसते रहते हैं। उनके साथ कुछ अच्छा नहीं होता, उन्हें सफलता नहीं मिलती और भी बहुत सारी बातें वह खुद को ही सुनाते रहते हैं लेकिन बहुत कम ही लोग इस बात को जानते हैं आपकी कुंडली ही नहीं बल्कि आपके शरीर की बनावट पर भी आपके राजयोग का होना लिखा होता है। जी हां, समुद्रिक शास्त्र के जातकभ्रमण ग्रंथ के अनुसार शरीर की बनावट से भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है, यह भी कि किस्मत कब पलटेगी और कब 'राजयोग' हासिल होगा।

आज हम आपको कुछ ऐसे रहस्यों के बारे में बताएंगे जो बता सकते हैं कि व्यक्ति को राजयोग कब मिलेगा। शारीरिक बनावट और शरीर पर मौजूद निशानों से पता लगाया जा सकता है कि किस्मत में राजयोग मिलना लिखा भी है या नहीं। राजयोग से जीवन में खुशियां आती हैं। सफलता मिलने लगती है। राजयोग के कारण ही कम उम्र में लोग बुलंदियों को छू लेते हैं। आप भी देखिए कैसी है आपके शरीर की बनावट और क्या आपकी किस्मत में है राजयोग। 

ये भी पढ़ें - कबीरदास जयंती विशेष: जब अपने ही गुरु को कबीर ने विनम्रता सहित पढ़ाया एक पाठ

1. राजयोग बनाने वाले शुभ निशान स्त्री के बाएं हिस्से और पुरूषों के दाएं हिस्सें में होता हैं। 

2. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की छाती चौड़ी, नाक लंबी और नाभि गहरी होती है उनको कम उम्र में ही बड़े बनने का सपना पूरा हो जाता है। ऐसे लोगों के पास एक से ज्यादा प्रॉपर्टी होती है अपने साथ अपने परिवार के लिए भी वह व्यक्ति बहुत कुछ करता है। 

3. जिन स्त्री के बाएं हाथ की हथेली के बीच में तिल, ध्वजा, मछली, वीणा, चक्र या कमल जैसी आकृतियां बनती हैं वो लक्ष्मी समान मानी जाती है। शास्त्र के अनुसार ऐसी महिलाएं जहां भी जाती हैं वहां पैसे और सुख की कोई कमी नहीं रहती।

4. जिस व्यक्ति की हथेली के बीचो-बीच तिल होता है वह बेहद धनवान और समाज में प्रतिष्ठित इंसान बनता है। हाथ के अलावा जिन लोगों के पैरों के तलवे पर तिल, चंद्रमा या वाहन जैसा दिखने वाला निशान होता है उन्हें कई वाहन का सुख मिलता है और कई देशों की यात्रा भी करने वाला होता है।

ये भी पढ़ें - 2 सितंबर तक राहु-शुक्र के साथ बुध का बन रहा अनोखा संयोग, जानें आपकी राशि पर इसका असर

5. सामुद्रिक शास्त्र की रचना करने वाले महर्षि समुद्र के अनुसार जिन व्यक्ति के पैर के तलवे में अंकुश, कुंडल या चक्र का निशान होता है वह एक अच्छा शासक, बड़ा बिजनेसमैन, अधिकारी या नेता बनता है।

6. जातकभरण ग्रंथ के अनसुार जिसके हाथों या पैरों में मछली, अंकुश या वीणा जैसे दिखने वाले निशान होते हैं, वह कम समय में पैसा और प्रतिष्ठा कमा लेता है।

7. जिस स्त्री या पुरुष के पैर में पहिए या चक्र के अलावा कमल, बाण, रथ या सिंहासन जैसा निशान होता है उसे पूरे जीवन भूमि-भवन जैसी सुख सुविधाएं मिलती हैं।

Web Title: Rajyoga according to hindu samudrik shastra

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे