लाइव न्यूज़ :

Purnima Date List 2026: नए साल में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा तिथि, देखें नए साल में पूर्णिमा तिथि लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: December 26, 2025 15:52 IST

अब कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत होने जा रही है, तो ऐसे में चलिए जानते हैं कि वर्ष 2026 में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा तिथि

Open in App

Purnima Date List 2026: हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व माना गया है। यह तिथि चंद्र मास की वह अवस्था होती है जब चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है, और इसी कारण इसे शुभ, पवित्र एवं फलदायी माना गया है। पूर्णिमा को भगवान विष्णु, शिव, चंद्रदेव तथा मां लक्ष्मी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। इस दिन किया गया जप, तप और दान कई गुना फल देता है। कई भक्त पूर्णिमा व्रत रखते हैं। यह व्रत मानसिक शांति, पारिवारिक सुख और पुण्य प्राप्ति के लिए किया जाता है। पूर्णिमा तिथि को श्री सत्यनारायण भगवान की कथा करने की परंपरा बहुत प्रचलित है, विशेषकर गृहस्थ जीवन में।

पूर्णिमा तिथि पर पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्यौहार

पूर्णिमा तिथि पर कई प्रमुख पर्व और त्यौहार आते हैं। जैसे गुरु पूर्णिमा, जो गुरु-शिष्य परंपरा का महापर्व है। बुद्ध पूर्णिमा, जो भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान और महापरिनिर्वाण। शरद पूर्णिमा – मां लक्ष्मी की विशेष पूजा, खीर का महत्व। कार्तिक पूर्णिमा – दीपदान और गंगा स्नान, होली (फाल्गुन पूर्णिमा) – सामाजिक समरसता का पर्व, रक्षाबंधन (श्रावण पूर्णिमा) – भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। 

पूर्णिमा को चंद्रमा मन का कारक माना गया है। इस दिन चंद्रमा अत्यंत शक्तिशाली होता है, जिससे मानसिक स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ध्यान, मंत्र जप और साधना के लिए यह दिन अत्यंत उपयुक्त माना जाता है। आयुर्वेद और योग में भी पूर्णिमा को शरीर और मन पर विशेष प्रभाव डालने वाली तिथि माना गया है।

दान-पुण्य और स्नान का महत्व

पूर्णिमा को गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान तथा अन्न, वस्त्र, तिल, घी, धन आदि का दान अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। इस दिन किया गया दान जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति दिलाने वाला कहा गया है। हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि शुभता, पूर्णता और प्रकाश का प्रतीक है। यह न केवल धार्मिक अनुष्ठानों के लिए श्रेष्ठ है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक उन्नति और सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ावा देती है। अब कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत होने जा रही है, तो ऐसे में चलिए जानते हैं कि वर्ष 2026 में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा तिथि

पूर्णिमा 2026 तिथियां (Purnima Date List 2026)

3 जनवरी 2026 - पौष पूर्णिमा1 फरवरी 2026 - माघ पूर्णिमा व्रत3 मार्च 2026 - फाल्गुन पूर्णिमा1 अप्रैल 2026 - चैत्र पूर्णिमा 1 मई 2026 - वैशाख पूर्णिमा 31 मई 2026 - ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा29 जून 2026 - ज्येष्ठ पूर्णिमा29 जुलाई 2026 - आषाढ़ पूर्णिमा 27 अगस्त 2026 - श्रावण पूर्णिमा 26 सितंबर 2026 - भाद्रपद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026 - आश्विन पूर्णिमा24 नवम्बर 2026 - कार्तिक पूर्णिमा23 दिसंबर 2026 - मार्गशीर्ष पूर्णिमा 

टॅग्स :पूर्णिमाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स