लाइव न्यूज़ :

Chanakya Niti:पीएम नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' में पढ़ा चाणक्य नीति का ये श्लोक, जानिए क्या है इसका मतलब

By मेघना वर्मा | Updated: April 27, 2020 09:04 IST

भारत के इतिहास में चाणक्य का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। चाणक्य अपनी नीतियों के लिए जाने जाते थे।

Open in App
ठळक मुद्देआचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी लोगों के लिए बहुत उपयोगी हैं।आचार्य चाणक्य ने लगभग हर विषय पर अपनी नीति दी है।

पूरी दुनिया इस समय कोरोना महामारी से जूझ रही है। देश में भी लॉकडाउन के बावजूद ये बीमारी अपने पैर पसारते जा रही है। कई विकसित देशों की सारी व्यवस्थाएं ठप्प हो गई हैं। वहीं भारत अभी उन सभी देशों के मुकाबले में बेहतर है। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने शो मन की बात में लोगों से बात करते हुए चाणक्य नीति का श्लोक पढ़ा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को सेहत के बारे में बताते हुए चाणक्य नीति के एक श्लोक से बातें पूरी की। पीएमओ ने वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सार्थक श्लोक पढ़ा। देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा-

याद रखिये, हमारे पूर्वजों ने कहा है-'अग्नि: शेषम् ऋण: शेषम्, व्याधि: शेषम् तथैवच। पुनः पुनः प्रवर्धेत, तस्मात् शेषम् न कारयेत।।'

इसका मतलब है, हल्के में लेकर छोड़ दी गई आग, कर्ज और बीमारी, मौका पाकर दोबारा बढ़ती है और खतरनाक हो जाती है। इसलिए उनका पूरी तरह से इलाज बहुत जरूरी है। चाणक्य की इन पंक्तियों को वर्तमान स्थिति से बिल्कुर रिलेट किया जा सकता है। इन पंक्तियों को पढ़कर पीएम मोदी लोगों से यही अपील करना चाहते थे कि वो सभी घर पर रहें। जब तक स्थिति सही नहीं होती।

कौन थे चाणक्य

भारत के इतिहास में चाणक्य का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। चाणक्य अपनी नीतियों के लिए जाने जाते थे। चाणक्य की नीतियों और प्रयासों के बल से चंद्रगुप्त को भारत का सम्राट बनाया गया जो आगे चलकर चंद्रगुप्त मौर्य के नाम से प्रसिद्ध हुए। 

चाणक्य की नीतियां

आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी लोगों के लिए बहुत उपयोगी हैं। जो भी व्यक्ति इन नीतियों का पालन करता है उसे जीवन में सभी सुख-सुविधाएं और कार्यों में सफलता मिलती हैं। आचार्य चाणक्य ने लगभग हर विषय पर अपनी नीति दी है। फिर चाहे वो सेहत हो, कार्य और कर्तव्य हो या रिश्ता। इनकी दी हुई नीतियों का लोग आज भी पालन करते हैं। 

टॅग्स :चाणक्य नीतिनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स