लाइव न्यूज़ :

Pitru Paksha 2019: कौए का क्या है पितृपक्ष से जुड़ाव और क्यों भगवान श्रीराम ने फोड़ दी थी इसकी आंख?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2019 15:20 IST

Pitru Paksha: कौए को लेकर ऐसी भी मान्यता है कि उसका जुड़ाव समुंद्र मंथन काल से है। एक कथा के अनुसार इस पक्षी ने भी समुद्र मंथन से प्राप्त अमृत रस को चख लिया था।

Open in App

Pitru Paksha 2019:पितृपक्ष का समापन 28 अक्टूबर (शनिवार) को अश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के  साथ ही हो जाएगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार पितृपक्ष का बहुत महत्व है। 16 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष में पितरों का श्राद्ध और तर्पण करना चाहिए । इसी संदर्भ में कौओं को लेकर भी विशेष मान्यताएं हैं। श्राद्ध पक्ष में कौए का घर की छत पर आना या उसका दर्शन बहुत शुभ माना गया है। 

मान्यता है कि हमारे पितर कौए के शरीर में विचरण कर सकते हैं। इसलिए इन दिनों में इन्हें पितृ का प्रतीक माना गया है।  ऐसे में उन्हें कराया गया भोजन पितरों को प्राप्त होता है। गरुण पुराण में कौए को यम का संदेश वाहक भी कहा गया है। 

कौए को लेकर ऐसी भी मान्यता है कि उसका जुड़ाव समुंद्र मंथन काल से है। एक कथा के अनुसार इस पक्षी ने समुद्र मंथन से प्राप्त अमृत रस को चख लिया था। इसलिए कौए की स्वाभाविक मृत्यु नहीं होती। इसकी मृत्यु हमेशा आकस्मिक होती है। हालांकि, विज्ञान के अनुसार यह बात सत्य से परे है।

राम ने फोड़ी थी कौए की आंख

त्रेतायुग से जुड़ी कथा के अनुसार देवराज इंद्र के पुत्र जयंत ने कौए का रूप धारण किया था। एक बार शरारत करते हुए कौए के रूप में जयंत ने माता सीता के पैर में चोंच मार दी। श्रीराम ने जब यह देखा तो उन्होंने एक तिनके से जयंत की आंख फोड़ दी। इसके बाद जयंत ने अपने किए की माफी मांगी। उसी के बाद राम ने कौए को वरदान दिया कि पितरों को अर्पित किए जाने वाले भोजन का एक हिस्सा उसे भी मिलेगा। 

टॅग्स :पितृपक्ष
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमहालया अमावस्या 2025: पितृपक्ष का अंतिम दिन, पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध और दान का विशेष महत्व

कारोबारGST New Rate: रहिए तैयार, केवल 15 दिन में घटेगा दाम?, हर घर की जरूरत, दिनचर्चा में प्रयोग, त्योहार से पहले मीडिल क्लास की जेब...

पूजा पाठPitru Paksha 2025: आज से शुरु हो रहा पितृ पक्ष, जानें पितरों के श्राद्ध का सही नियम और सबकुछ

भारतRohtas Road Accident: राजस्थान से गया जा रही बस की ट्रक से भीषण टक्कर, तीन की मौत; 15 घायल

पूजा पाठSarva Pitru Amavasya 2024 Date: कब है सर्व पितृ अमावस्या? कैसे करें पितृ विसर्जन, जानें विधि और महत्व

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल