लाइव न्यूज़ :

Panchgrahi Yog 2026: वर्षों बाद मकर राशि में पांच ग्रहों का महा संयोग, इन तीन राशिवालों का जागेगा भाग्य

By रुस्तम राणा | Updated: January 8, 2026 14:06 IST

द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 जनवरी को मकर राशि में शु्क्र, चंद्र, बुध, सूर्य, चंद्रमा और मंगल मिलकर पंचग्रही योग का निर्माण करेंगे।

Open in App

Panchgrahi Yog 2026: जनवरी माह में मकर राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगने वाला है, जिससे पंचग्रही का निर्माण होगा। मकर संक्रांति के कुछ दिनों बाद ही अंतरिक्ष में एक दुर्लभ घटना होने जा रही है। मकर राशि में पांच ग्रहों का मिलन होगा, जिसे 'पंचग्रही योग' कहा जाता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा की युति होने वाली है, जिससे पंचग्रही राजयोग का निर्माण होने वाला है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 जनवरी को मकर राशि में शु्क्र, चंद्र, बुध, सूर्य, चंद्रमा और मंगल मिलकर पंचग्रही योग का निर्माण करेंगे। ऐसे में नीचे दी गई तीन राशि के जातकों को इस दुर्लभ योग का बंपर लाभ मिल सकता है। बता दें कि ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। 

वृश्चिक राशिवालों का बढ़ेगा आत्म-विश्वास

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। आत्मचिंतन करेंगे, जिससे आपके व्यक्तित्व में काफी अधिक निखार आ सकता है। लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से निजात मिल सकती है। जीवन में चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त हो सकती है। परिवारिक संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी तथा घर में सकारात्मक वातावरण का अनुभव होगा। रचनात्मक व कलात्मक क्षेत्रों में विशेष सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल है।

मकर राशिवाले कई क्षेत्रों में पाएंगे अपार सफलता

इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आत्मबल में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास और साहस में भी वृद्धि होगी, जिससे आप की क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि कई लाभकारी हो सकती है। इस राशि के जातकों को उनके काम की सराहना होने के साथ-साथ पदोन्नति, वेतन में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही बीमारियां भी धीरे-धीरे सही हो सकती है।  

मीन राशि की लंबे समय से रुकी हुई इच्छा होगी पूरी

इस राशि के जातकों को आत्मबल में तेजी से वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि अच्छी जा सकती है। लंबे समय से रुकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। नेतृत्व क्षमता में तेजी से वृद्धि हो सकती है। ऐसे में नौकरीपेशा जातकों के कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी मुनाफा के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। व्यापार में बड़ी सफलता और अचानक धन लाभ संभव है। 

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?