हिमलिंग पिघलने के बाद अमरनाथ यात्रा में कम हुई श्रद्धालुओं की संख्या

By सुरेश एस डुग्गर | Published: July 29, 2023 02:01 PM2023-07-29T14:01:02+5:302023-07-29T14:01:31+5:30

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने इस बार 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के यात्रा में शामिल होने की उम्मीद लगाते हुए आस प्रकट की थी।

Number of pilgrims decreased in Amarnath Yatra after Himling melting | हिमलिंग पिघलने के बाद अमरनाथ यात्रा में कम हुई श्रद्धालुओं की संख्या

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो

जम्मू कश्मीर में एक महीने के कम समय में ही अमरनाथ यात्रा में शिरकत करने वालों का आंकड़ा जबरदस्त ढलान पर है। इसका सबसे बड़ा कारण अमरनाथ यात्रा के प्रतीक हिमलिंग के पिघल जाने का है।

आज 2000 श्रद्धालुओं को जम्मू से रवाना किया गया जबकि कल भी इतने ही इसमें शामिल हुए थे। हालांकि कल 7 हजार के लगभग श्रद्धालुओं ने गुफा के दर्शन किए थे। उनमें निराशा थी क्योंकि इतनी लंबी यात्रा करने के उपरांत उन्हें हिमलिंग के दर्शन नहीं हो पाए क्योंकि वह कई दिन पहले ही अंतर्ध्यान हो चुके हैं।

309 जून को आरंभ होने वाली यात्रा में पहले प्रतिदिन 15 से 20 हजार श्रद्धालु शिरकत कर रहे थे जिससे लगने लगा था कि इस बार आंकडा कोई नया रिकार्ड बनाएगा। पर चार दिन पहले अमरनाथ यात्रा के प्रतीक हिमलिंग के पिघल जाने के कारण अब यात्रा ढलान पर है।

अभी तक पौने चार लाख के करीब श्रद्धालु इसमें शामिल हो चुके हैं और 31 अगस्त को श्रावन पूर्णिमा के दिन इस यात्रा का समापन होना है। और श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार आती गिरावट को देखते हुए अब यह कहना मुश्किल हो रहा है कि यह यात्रा इस बार कोई नया इतिहास रच पाएगी। यह बात अलग है कि यह पिछले साल के रिकार्ड को तोड़ चुकी है।

यह बात अलग है कि जम्मू कश्मीर प्रशासन ने इस बार 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के यात्रा में शामिल होने की उम्मीद लगाते हुए आस प्रकट की थी कि इन श्रद्धालुओं के कारण कश्मीर में इस बार 3 से 4 हजार करोड़़ का बिजनेस होगा जिससे कश्मीरी कोरोेना व मंदी के कारण हुए घाटे से उबर जाएंगें।

Web Title: Number of pilgrims decreased in Amarnath Yatra after Himling melting

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे