लाइव न्यूज़ :

अब उत्तराखंड के बाहर के लोग भी कर सकेंगे चारधाम यात्रा, जानें क्या लिया गया निर्णय

By गुणातीत ओझा | Updated: July 31, 2020 15:55 IST

मंदिर के पुरोहितों ने देश में कोविड-19 के बढ़ते मामले के मद्देनजर जनसुरक्षा के लिए उत्तराखंड के बाहर के तीर्थयात्रियों के वास्ते यात्रा बंद करने का फैसला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना महामारी को देखते हुए पुरोहितों का समूह चारधाम यात्रा शुरू करने के पक्ष में नहीं था।प्रशासन की कड़ी कार्रवाई की चेतावनी के बाद चारधाम यात्रा का रास्ता साफ हो सका है।

गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने उत्तराखंड के बाहर के तीर्थयात्रियों को इस हिमालयी मंदिर में नहीं आने देने का निर्णय, चारधाम देवस्थानम बोर्ड द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए आगाह किए जाने के बाद वापस ले लिया है। तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुरोहितों से कहा गया कि मंदिर का प्रबंधन चारधाम देवस्थानम बोर्ड करता है और वे उसके आदेशों का उल्लंघन करके किसी भी तीर्थयात्री को मंदिर में आने से नहीं रोक सकते।

जिलाधिकारी ने चौहान को पुरोहितों से बात करने के लिए गंगोत्री भेजा था। चौहान ने कहा कि उपयुक्त दस्तावेजों के साथ आने वाले किसी भी तीर्थयात्री के मंदिर में आने पर कोई रोक नहीं है। बोर्ड ने बुधवार को पुराहितों के फैसले को ‘अवज्ञा का कृत्य’ करार देकर उन्हें कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। 

बोर्ड चारधारम समेत उत्तराखंड के 51 मंदिरों का प्रबंधन संभालता है। उसने कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित तीर्थाटन को रफ्तार देने के लिए 24 जुलाई को राज्य के बाहर के तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा की मंजूरी दे दी थी। लेकिन मंगलवार को मंदिर के पुरोहितों ने देश में कोविड-19 के बढ़ते मामले के मद्देनजर जनसुरक्षा के लिए उत्तराखंड के बाहर के तीर्थयात्रियों के वास्ते यात्रा बंद करने का फैसला किया था। उन्होंने पत्र भेजकर जिला प्रशासन को अपने इस फैसले की जानकारी दी थी।

टॅग्स :केदारनाथबद्रीनाथ मन्दिरगंगोत्रीयमुनोत्रीउत्तराखण्डधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स