लाइव न्यूज़ :

Nirjala Ekadashi 2022 Date: निर्जला एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व

By रुस्तम राणा | Updated: June 7, 2022 15:52 IST

इस साल 10 जून को निर्जला एकादशी व्रत रखा जाएगा। ऐसी भी मान्यता है कि इसे महाभारत काल में पांडु पुत्र भीम ने किया था। इसलिए इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं।

Open in App

Nirjala Ekadashi 2022: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु के लिए रखा जाता है। हर माह में दो बार एकादशी व्रत किया जाता है। यह ज्येष्ठ माह चल रहा है और हर वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि इसे महाभारत काल में पांडु पुत्र भीम ने किया था। इसलिए इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। इस साल 10 जून को निर्जला एकादशी व्रत रखा जाएगा। 

निर्जला एकादशी मुहूर्त

एकादशी तिथि प्रारम्भ - 10 जून को सुबह 7 बजकर 25 मिनट सेएकादशी तिथि समाप्त - 11 जून को सुबह 5 बजकर 45 मिनट परपारण मुहूर्त - 11 जून सुबह 5 बजकर 49 मिनट' से 8 बजकर 29 मिनट तक

निर्जला एकादशी की पूजा विधि

व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। स्नान के बाद भगवान विष्णु के सामने व्रत का संकल्प करें।विष्णुजी को पीले फल, पीले फूल, पीले पकवान आदि का भोग लगाएं। दीप जलाएं और आरती करें। पूजा के दौरान- 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का भी जाप करें।किसी गौशाला में धन या फिर प्याऊ में मटकी आदि या पानी का दान करें। शाम को तुलसी के पास दीपक जलाएं और उनकी भी पूजा करें।अगले दिन सुबह उठकर और स्नान करने के बाद एक बार फिर भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही गरीब, जरूरतमंद या फिर ब्राह्मणों को भोजन कराएं। इसके बाद ही खुद भोजन ग्रहण करें। 

निर्जला एकादशी व्रत के दौरान किन बातों का रखें ध्यान

निर्जला एकादशी व्रत करने वालों को साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आपको एक दिन पहले से ही तैयारी शुरू करनी चाहिए। एक दिन पहले से ही आप सात्विक भोजन करें और ब्रह्मचर्य का भी पालन अनिवार्य रूप से करें।

निर्जला एकादशी व्रत का महत्व

धार्मिक रूप से माना जाता है कि निर्जला एकादशी का व्रत करने वाले व्यक्ति को सभी एकादशी व्रतों का पुण्य प्राप्त होता है और व्रत रखने वालों की समस्त प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं। हालांकि यह कठिन व्रतों में से एक है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि साल भर की सभी एकादशियों का फल केवल एक दिन के इस एकादशी व्रत को करने से मिलता है।  

टॅग्स :निर्जला एकादशीभगवान विष्णुएकादशी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठJanuary 2026 Vrat-Tyohar List: इस माह लोहड़ी, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स