लाइव न्यूज़ :

Nirjala Ekadashi 2019: शुभ मुहूर्त, पूजा का समय और इसका महत्व, निर्जला एकादशी के बारे में जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2019 08:05 IST

निर्जला एकादशी के दिन साधक पूरे मन से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। वे भगवान को तुलसी के पत्ते, फूल, फल और मिठाई आदि चढ़ाते हैं। आप पास के किसी मंदिर भी जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्जला एकादशी 2019 का व्रत इस बार 12 जून को, भगवान विष्णु की होती है पूजाइसे 'ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी' के नाम से भी जाना जाता है, ये है सभी कठिन एकादशी व्रतएकादशी 12 जून को शाम 6.27 से शुरू हो जाएगा

भगवाण विष्णु के लिए समर्पित निर्जला एकादशी व्रत हिंदू धर्म के लोगों के लिए सबसे कठिन और महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष के पहले दिन किया जाता है। इसलिए इसे 'ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी' के नाम से भी जाना जाता है।

निर्जला एकादशी आमतौर पर गंगा दशहरा के बाद मनाया जाता है। वैसे कई बार दोनों त्योहार एक ही दिन पड़ जाते हैं। ऐसी मान्यता है निर्जला एकादशी का व्रत करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और साल भर की सभी एकादशियों का फल केवल एक दिन के इस व्रत को करने से मिलता है। निर्जला का अर्थ होता 'बिना पानी के', और इसलिए इस दिन साधव बिना पानी और अन्न के उपवास रखता है।

निर्जला एकादशी 2019: तारीख और समय

एकादशी 12 जून को शाम 6.27 से शुरू हो जाएगा और यह अगले दिन यानी शाम 4.49 बजे खत्म होगा। ऐसे में इसके लिए आपको उपवास 13 जून को रखना होगा।

निर्जला एकादशी 2019: कैसे करें ये कठिन व्रत

निर्जला एकादशी के दिन साधक पूरे मन से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। वे भगवान को तुलसी के पत्ते, फूल, फल और मिठाई आदि चढ़ाते हैं। आप पास के किसी मंदिर भी जा सकते हैं। निर्जला एकादशी करने वालों को पूरी रात जागना चाहिए और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

वैसे, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ दूसरे लोगों को पानी पिलाने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि आप इस दिन अगर लोगों और दूसरे जीव को पानी पिलाते हैं तो आपको पूरे व्रत का ही फल मिल जाता है।

निर्जला एकादशी करने वाले साधक को तड़के उठकर स्नान कर भगवान विष्णु के सामने व्रत का संकल्प करना चाहिए। इसके बाद पूजन शुरू करें। भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है। ऐसे में उन्हें पीले फल, पीले फूल, पीले पकवान आदि का भोग लगाएं। दीप जलाएं और आरती करें। इस दिन दान का भी विशेष महत्व है।

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णुहिंदू त्योहारधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद