लाइव न्यूज़ :

भूल से भी घर में ना रखें हनुमान जी की ऐसी 5 तस्वीरें

By गुलनीत कौर | Updated: September 29, 2018 08:35 IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान हनुमान की कैसी भी तस्वीर या मूर्ति को पति-पत्नी के बेडरूम में नहीं रखना चाहिए

Open in App

हिन्दू धर्म में मूर्ति पूजा का विशेष महत्व है, इसलिए तकरीबन हर हिन्दू घर में आपको मंदिर देखने को मिल जाएगा। इस मंदिर में लोग अपनी श्रद्धा और विशवास के आधार पर भगवान की मूर्ति एवं तस्वीर स्थापित करते हैं। मंदिर के अलावा लोग घर की विभिन्न जगहों पर भी देवी-देवता की मूर्ति या तस्वीर लगाते हैं। 

शास्त्रों के अनुसार घर में भगवान की मूर्ति या तस्वीर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है लेकिन कुछ मूर्तियां/तस्वीरें ऐसी हैं जिन्हें जिन्हें घर में रखना अशुभ माना जाता है। ये घर में सुख लाने की बजाय अशांति फैलाती हैं।

उदाहरण के लिए महाभारत युद्ध से जुड़ी कोई भी तस्वीर या मूर्ति को घर में रखने से मना किया जाता है। महाभारत के युद्ध है जो परिवार के बीच लड़ा गया था और ऐसे दृश्य को घर में लगाने से परिवार वालों के बीच कलह फैलने की आशंका होती है। 

इसी तरह से शास्त्रों के अनुसार भगवान हनुमान, जिन्हें भगवान शिव का ही अवतार माना गया है और जिनकी उपासना से भक्त और बल और बुद्धि प्राप्त होती है, उनकी कुछ मूर्तियों ओ घर में रखने की मनाही है। आइए जानते हैं घर में भगवान हनुमान की कैसी मूर्ति नहीं होनी चाहिए:

1. बजरंगबली की ऐसी मूर्ति या तस्वीर जिसमें वे अपनी छाती को चीर रहे हैं, इसे घर में ना लगाएं2. कोई ऐसी तस्वीर जिसमें हनुमान जी किसी दैत्य का हरण कर रहे हैं, इसी भी घर में ना लगाएं। ऐसी तस्वीर गुस्से का प्रतीक है, जो कि नकारात्मक ऊर्जा लाती है3. भगवान हनुमान की ऐसी तस्वीर जिसमें उन्होंने भगवान राम और लक्ष्मण को अपने कन्धों पर बिठाया है, इसे भी घर में ना लगाएं। इसका मतलब है कि हनुमान जी उन्हें केवल अपने तक रखेंगे और आपके या आपके परिवार की रक्षा हेतु राम-लक्ष्मण नहीं आयेंगे4. लंका को जलाते हुए हनुमान की तस्वीर भी घर में नहीं होने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी तस्वीर घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है5. वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान हनुमान की कैसी भी तस्वीर या मूर्ति को पति-पत्नी के बेडरूम में नहीं रखना चाहिए

ये भी पढ़ें: हर पूजा में नारियल का होता है विशेष महत्व, बुरी नजर और शनि प्रभाव से भी बचाता है

भगवान हनुमान की निम्नलिखित मूर्ति या तस्वीर को अपने घर में जगह दें:

हनुमान जी की ऐसी तस्वीर या मूर्ति जिसमें उन्होंने पीले वस्त्र धारण किए हों और उनका हाथ आशीर्वाद देने की मुद्रा में हो, उसे घर में अवश्य लगाएं। इससे हनुमान जी की कृपा परिवार पर बनी रहती हैबच्चे का मानसिक विकास बढ़ाना हो तो पढ़ते समय उसके पास हनुमान जी की लाल लंगोट पहनी हुई तस्वीर रखें। इससे उसकी एकाग्रता में भी इजाफा होगाघर के मुख्य कक्ष में हनुमान जी की 'राम दरबार' वाली तस्वीर या मूर्ति रखें। इससे परिवार वालों में आपसी प्रेम बना रहता हैजिस भी तस्वीर या मूर्ति में हनुमान जी भगवान राम की सेवा कर रहे हैं, इसे भी घर में रखना शुभ माना जाता है

टॅग्स :हनुमान जीवास्तु शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग