लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि: 4 करोड़ कैश और 4 करोड़ सोने से सजा है देवी का ये मंदिर, दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालू

By मेघना वर्मा | Updated: October 15, 2018 12:22 IST

Vasavi Kanyaka Parameshwari Temple: 130 साल पुरानी इस मंदिर को हर साल ही खास तरह से सजाया जाता है लेकिन इस बार इस मंदिर को कुछ अनोखे अंदाज में ही सजाया गया है जिसके कारण यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Open in App

देश भर में नवरात्रि की धूम है जहां भक्त मां दुर्गा की अराधना कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग मां के 9 दिन का उपवास कर रहे हैं। देश में हर जगह दुर्गा पूजा पंडाल भी सज रहा है जिसमें मां दुर्गा की खूबसूरत मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा। आपने भी आज तक जितने भी देवी मंदिरों को देखा होगा उसमें फूल और तरह-तरह की चीजों से श्रृंगार होते देखा होगा। लेकिन क्या कभी कैश और प्योर सोने से देवी का दरबार सजते देखा है?

जी हां देश में एक देवी मंदिर ऐसा भी है जहां 4 किलों सोने और 4 करोड़ कैश रूपयों से देवी और देवी पंडाल का श्रृंगार हुआ है। एएनआई की एक खबर के अनुसार आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम मंदिर में नवरात्रि के मौके पर काफी भीड़ उमड़ रही है। इस मंदिर को सजाने के लिए 4 करोड़ रूपये कैश का इस्तेमाल किया गया है साथ ही 4 किलों शुद्ध सोने से भी सजावट की गई है। 

 

जानकारी के अनुसार विशाखापट्टनम के वासवी कन्यका परमेश्वरी मंदिर की सजावट इस साल कुछ अनोखे अंदाज में हुई है जिसे देखने देश भर से लोग यहां आ रहे हैं। इस मंदिर को जहां 4 करोड़ कैश से सजाया गया है वहीं 4 किलो से ज्यादा सोने के आभूषण माता की प्रतिमा का पहनाए गए हैं। 

130 साल पुरानी इस मंदिर को हर साल ही खास तरह से सजाया जाता है लेकिन इस बार इस मंदिर को कुछ अनोखे अंदाज में ही सजाया गया है जिसके कारण यह चर्चा का विषय बना हुआ हैं। जहां सोशल साइट्स पर लोग इस खबर को झूठा बता रहे हैं वहीं इसकी तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं। 

टॅग्स :नवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल