लाइव न्यूज़ :

Navratri 2019: कोलकाता में 50 किलो सोने से बन रही है मां दुर्गा की प्रतिमा, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 28, 2019 09:13 IST

kolkata Durga Puja Gold Pratima: इस समय भारत में सोना 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और ऐसे में 50 किलो सोने से मां दुर्गा की मूर्ति बनाया जाना सबसे बड़ा आश्‍चर्य है। नवरात्रि में दुर्गा पूजा शुरू होने पर कोई भी व्यक्ति मां दुर्गा की इस प्रतिमा के दर्शन कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमां दुर्गा की सोने की मूर्ति को पंडाल में 4 अक्‍टूबर से स्‍थापित किया जाएगा।इससे पहले साल 2017 में कोलकाता में मां दुर्गा की मूर्ति को सोने की साड़ी पहनाई गई थी।

मां दुर्गा की आराधना का पर्व यानि नवरात्रि नजदीक आ रहा है। ऐसे में कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां दुर्गा पूजा के लिए 50 किलो सोने से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार की गई है। इस मूर्ति की कीमत की अगर हम बात करें तो यह 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस समय भारत में सोना 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और ऐसे में 50 किलो सोने से मां दुर्गा की मूर्ति बनाया जाना सबसे बड़ा आश्‍चर्य है। नवरात्रि में दुर्गा पूजा शुरू होने पर कोई भी व्यक्ति मां दुर्गा की इस प्रतिमा के दर्शन कर सकता है।

4 अक्‍टूबर को होगी स्‍थापना

आयोजकों ने उम्‍मीद जताई है कि इस भव्‍य मूर्ति के दर्शन के लिए न सिर्फ कोलकाता से बल्कि देश-विदेश से भी भक्‍त पहुंचेंगे। इस मूर्ति को पंडाल में 4 अक्‍टूबर से स्‍थापित किया जाएगा। यहां 4 दिनों तक दुर्गा पूजा का भव्‍य आयोजन किया जाएगा।

मूर्ति की लंबाई 13 फीट

सोने की इस मूर्ति को संतोष मित्र स्कवायार दुर्गोत्सव समिति ने बनवाया है। इस मर्ति को समिति ने 'कनक की दुर्गा' नाम दिया है। इस मूर्ति की ऊंचाई की अगर हम बात करें तो यह 13 फीट लंबी है। अब एक सवाल आपके मन में आ रहा होगा कि सोने की इस मूर्ति के लिए पैसे कहां से आए? तो आपको बता दें कि सोने की इस मूर्ति को बनाने के लिए पूजा समिति के किसी आयोजक ने पैसे नहीं दिए है। तो फिर पैसे कहां से आए? तो हम आपको बता दें कि इस मूर्ति को बनवाने के लिए किसी ने पैसे नहीं दिए हैं बल्कि इसके लिए कई ज्वैलर्स ने सोना दिया है।

विसर्जन के बाद मूर्ति का क्या होगा?

अब आप ये भी सोच रहे हैं होंगे की इस मूर्ति का तो विसर्जन करना पड़ेगा तो 50 किलो सोने का क्या होगा? तो इसका भी जवाब आपको बता देते हैं कि मां दुर्गा की मूर्ति में लगा सोना पानी में नहीं बहाया जाएगा। विसर्जन के बाद इस सोने को ज्वैलर्स वापस ले लेंगे। यानि सिर्फ वही ज्वैलर्स इस सोने को वापस लेंगे जिन्होंने मूर्ति बनाने के लिए सोना दिया था।

हर साल होता है भव्य आयोजनकोलकाता में हर साल भव्य तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। यहां पंडालों में मां दुर्गा को विराजमान किया जाता है और फिर उनका विसर्जन किया जाता है। यह पहली बार नहीं है जब मां दुर्गा की सोने की मूर्ति पर सोना लगाया जा रहा है। इससे पहले साल 2017 में कोलकाता में मां दुर्गा की मूर्ति को सोने की साड़ी पहनाई गई थी। यही नहीं पिछले साल एक पंडाल में मां दुर्गा को चांदी के रथ पर भी बैठाया गया था।

 

टॅग्स :नवरात्रिमां दुर्गादुर्गा पूजाहिंदू त्योहारकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद