लाइव न्यूज़ :

नागपुर: बाबा ताजुद्दीन की दरगाह बनी एकता की मिसाल, हिन्दू, मुस्लिम, सिख और पारसी मिलकर दे रहे सेवा, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2023 20:45 IST

बाबा ताजुद्दीन के 101वें सालाना उर्स पर देश भर से बाबा के चाहने वाले हर धर्म समुदाय के लोगों ने ताजाबाद में पहुंच कर आस्था प्रकट की.

Open in App
ठळक मुद्देमेला न सिर्फ नागपुर बल्कि देशभर से आने वाले जायरीनों को आकर्षित कर रहा है. फुटेज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है. उर्स का वीव देखते ही आकर्षित कर रहा है.

रियाज अहमद 

नागपुर: नागपुर शहर ताजाबाद क्षेत्र में स्थित प्रख्यात सूफी हजरत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह सर्वधर्म समभाव की मिशाल है. खास बात यह है कि हिंदू-मुस्लिम, सिखऔर पारसी मिलकर बाबा ताजुद्दीन की दरगाह की सेवा कर रहे है. नागपुर जिला सत्र न्यायालय द्वारा गठित 9 सदस्यीय हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट में मुस्लिमों के अलावा हिन्दू, सिख और पारसी समाज के प्रतिनिधि भी शामिल है. 

इस समय बाबा ताजुद्दीन के 101वें सालाना उर्स पर देश भर से बाबा के चाहने वाले हर धर्म समुदाय के लोगों ने ताजाबाद में पहुंच कर आस्था प्रकट की. बाबा का शाही संदल उत्साह से निकाल गया. वहीं सालाना उर्स पर ताजाबाद में लगाया गया भव्य मेला न सिर्फ नागपुर बल्कि देशभर से आने वाले जायरीनों को आकर्षित कर रहा है. 

ड्रोन से बनी वीडियो वायरल

बाबा ताजुद्दीन के सालाना उर्स पर दरगाह परिसर और  मेला की खूबसूरत फुटेज को ट्रस्ट ने ड्रोन के माध्यम से कैमरे में कैद किया है. यह फुटेज तेजी से वायरल हो रही है. इस फुटेज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है. उर्स का वीव देखते ही आकर्षित कर रहा है.ट

पहली बार साकार हुआ 'अंडरवॉटर फिश टनल'

ताजाबाद के मेले का इस बार सबसे बड़ा आकर्षण अंडरवॉटर फिश टनल है. खास बात यह है कि इस नागपुर में पहली बार साकार किया गया है. मेले के ऑर्गनाइजर राकेश सबरवाल ने कहा कि टनल में दुनिया के सभु प्रजातियों की फिश लाई गई है. 

हर धर्म के प्रतिनिधि कर रहे सेवा

हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे खान ने कहा कि बाबा ताजुद्दीन के उर्स की परचम कुशाई किसी मुस्लिम नहीं बल्कि राजे रघुजी भोसले के हाथों की जाती है. इसी तरह सिख, हिन्दू और पारसी समाज के प्रतिनिधि भी ट्रस्टी के रूप में सेवा दे रहे है. इस बार मेले में फिश टनल जैसे नए प्रयोग आकर्षण का केंद्र है.

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल