लाइव न्यूज़ :

नागपुर: दस दिवसीय धम्म रैली शुक्रवार से, बौद्ध धम्म जन-जन तक पहुंचाना है उद्देश्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2019 08:13 IST

वर्षावास के दौरान 16 जुलाई से 13 अक्तूबर तक देश में 5 जगह पर श्रामणेर का प्रशिक्षण दिया जाएगा. धम्मकाया फाउंडेशन ने थाईलैंड में भी प्रशिक्षण का आयोजन किया है.

Open in App

बौद्ध धम्मोपदेश से समाज के स्तर को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से नागपुर में 5 से 14 जुलाई तक धम्म रैली का आयोजन किया गया है. बौद्ध धम्म के जनक तथागत भगवान गौतम बुद्ध का मानव कल्याणकारी धम्म जन-जन तक पहुंचाने व बौद्ध समाज को शैक्षणिक, आर्थिक व धार्मिक दृष्टि से समृद्ध व संपन्न बनाने के उद्देश्य से धम्म रैली का आयोजन अनाथपिंडक परिवार व भिक्षुओं के सहयोग से किया जा रहा है. 

रैली 5 जुलाई को सुबह 9 बजे तथागत बुद्ध विहार वैशालीनगर व भीमज्योति बुद्ध विहार बारसेनगर पांचपावली से प्रारंभ होगी. यह रैली नागपुर के साथ भंडारा का भ्रमण करेगी. इसमें लगभग डेढ़ सौ से अधिक श्रामणेर-श्रामणेरी शामिल होंगे. रैली में शामिल होने के लिए दस दिन का श्रामणेर व श्रामणेरी का प्रशिक्षण दिया गया. 200 से अधिक महिला-पुरुष व बालक-बालिका के श्रामणेर की दीक्षा लिए जाने की जानकारी धम्म रैली के समन्वयक पी. एस. खोब्रागड़े ने एक पत्र परिषद में दी. 

पत्र परिषद में सुभाष हाडके, श्यामराव हाडके, साहबराव सिरसाट, भीमराव वैद्य, अमन कांबले, प्रभाकर तितरे, अरुण झोड़ापे, बबन चहांदे, हेमंत नंदेश्वर, दीपाली गाणार, मेघा हाडके, के.जेड. वाघमारे, देवीदास राऊत, सुधाताई कुंभलकर, घनश्याम धाबर्डे, देवेंद्र वाघमारे, राजीव झोड़ापे, डॉ. मनीष पाटिल, भीमराव गाणार, विनायक भालेकर, विवेक निकोसे, संजय मेश्राम, विलास देशभ्रतार आदि उपस्थित थे. 

तीन महीने श्रामणेर का प्रशिक्षण 

वर्षावास के दौरान 16 जुलाई से 13 अक्तूबर तक देश में 5 जगह पर श्रामणेर का प्रशिक्षण दिया जाएगा. धम्मकाया फाउंडेशन ने थाईलैंड में भी प्रशिक्षण का आयोजन किया है. इसके अलावा औरंगाबाद, यवतमाल व नागपुर में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग