लाइव न्यूज़ :

नाग पंचमी 2020: सांपो से जुड़े इन 15 रहस्यों के बारे में जानते हैं आप? चौंका देगी ये सच्चाई

By गुणातीत ओझा | Updated: July 25, 2020 15:32 IST

नाग पंचमी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन माह की शुक्ल पक्ष के पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता या सर्प की पूजा की जाती है और उन्हें दूध से स्नान कराया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देगर्भवती नागिन एक बार में दो सौ चालीस अंडे देती है।सोने के समान आभा वाले अंडे से नाग का जन्म होता है।

Nag Panchami 2020: आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथी पर पूरा देश नाग पंचमी मना रहा है। नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा होती है। आज नाग को देवता रूप में पूजा जाता है। नागों से जुड़ी प्रचलित कथाएं हैं, कई ऐसे रहस्य हैं जिन्हें जानकर होश उड़ जाते हैं। हमारे प्राचीन ग्रंथों में से एक ‘भविष्य पुराण’ में सांपो से जुडी कई आश्चर्यजनक बातें बताई गई है। आइये आपको भविष्य पुराण में  बताई गई सापों के बारे में उन चौंका देने वाली बातों से रूबरू कराते हैं जिनके बारे में शायद ही आप वाकिफ होंगे...

1. नागों के प्रजनन का समय ज्येष्ठ और आषाढ़ मास होता है। यह महीना सांपों के गर्भ धारण का समय है।

2. वर्षा ऋतु के चार महीने तक सार्पिनी गर्भ धारण करती है और कार्तिक के महीने में सर्पिनी प्रसव करती है यानी अंडे देती है।

3. गर्भवती नागिन एक बार में दो सौ चालीस अंडे देती है।

4. नाग अपने अंडों को स्वयं खा जाता है। ईश्वरीय कृपा से जो अंडे बच जाते हैं उनसे नागों का वंश आगे बढ़ता है।

5. सोने के समान आभा वाले अंडे से नाग का जन्म होता है।

6. लंबी रेखाओं से युक्त अंडों से नागिन उत्पन्न होती है।

7. पुराण के अनुसार नागों में भी नपुंसक पैदा होते हैं। इनके बारे में बताया गया है कि ललिमा युक्त अंडे से जन्म लेने वाले नाग नपुंसक होते हैं।

8. अंडे से बाहर आने के केवल सात दिन बाद संपोलों का रंग काला हो जाता है।

9. अंडे से बाहर आने के 21 दिन बाद नाग के विषदंत आ जाते हैं और 25 दिन बाद नागों में किसी के प्राण छीनने की क्षमता आ जाती है।

10. नाग दीर्घायु होते हैं। अगर यह अकाल मृत्यु से बच जाए तो यह 120 वर्ष तक जीवित रह सकते है।

11. जो सांप समय से पहले जन्म ले लेते हैं उनका विष मंद होता है और उनकी आयु भी कम होती है।

12. मनुष्य की तरह सांप के भी बत्तीस दांत होते हैं। इनके चार विषैले दाढ़ होते हैं जिनके नाम हैं मकरी, कराली, कालरात्री और यमदूती।

13. सांप जब किसी को काटकर पूरा विष उगल देता है तब पेट के बल उलट जाता है। इस प्रकार से सांप जिसे काट लेता है उसका जीवित बचना बड़ा कठिन होता है।

14. सांप के दो सौ चालीस सूक्ष्म पैर होते हैं इसलिए दिखाई नहीं देते। चलते समय यह पैर बाहर निकल आते हैं अन्य समय शरीर में प्रविष्ट कर जाते हैं।

15. भविष्य पुराण के अनुसार सर्प के काटने से जिनकी मृत्यु होती है वह अधोगति को प्राप्त करते हैं और अगले जन्म में बिना विष वाले सांप होते हैं।

टॅग्स :नाग पंचमीधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठJuly 2025 Vrat Tyohar List: जुलाई में सावन माह की धूम और चतुर्मास प्रारंभ, हरियाली तीज, नाग पंचमी जैसे बड़े त्यौहार, देखें पूरी लिस्ट

पूजा पाठप्रेरणा: प्रेमानंद महाराज से सीखें मन को नियंत्रित करने की कला

पूजा पाठNag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन नाग देवता को ऐसे करें प्रसन्न, मिलेंगे सकारात्मक परिणाम

पूजा पाठNag Panchami 2024: नाग पंचमी पर इस कारण से चूल्हे पर नहीं चढ़ाते तवा, नहीं बनाई जाती है रोटी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स