लाइव न्यूज़ :

Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या के दिन अपनी राशि के अनुसार करें दान, फिर सितारों की तरह चमकेगा आपका भाग्य

By रुस्तम राणा | Updated: January 27, 2022 15:01 IST

मौनी अमावस्या के दिन स्नान एवं दान का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजों का दान करने से ग्रह शांत होते हैं और जातकों को इससे लाभ प्राप्त होता है।

Open in App

इस साल मौनी अमावस्या 1 फरवरी, (मंगलवार) को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। माघ मास की अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजों का दान करने से ग्रह शांत होते हैं और जातकों को इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आप भी अपनी राशि के अनुसार, मौनी अमावस्या दान कर सकते हैं-

मेष राशि: मौनी अमावस्या के दिन आपको गुड़, तिल और मेवे की मिठाइयां, मसूर की दाल और तांबे के बर्तन दान करने से आपको लाभ होगा।

वृषभ राशि: मौनी अमावस्या पर आप चावल, श्रृंगार सामग्री, सफेद कपड़े दान कर सकते हैं। यह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

मिथुन राशि: इस राशि के जातक माघ अमावस्या के दिन बेसन के लड्डू, काले कपड़े, गुड़ और गेहूं का दान कर सकते हैं। इससे आपकी मनोकाना पूरी होगी।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को मौनी अमावस्या के दिन दही, दूध, चावल, चीनी और मिसरी का दान करना चाहिए। इससे आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे।

सिंह राशि: मौनी अमावस्या के दिन जरूरतमंत लोगों में लाल कपड़े, ताबे के बर्तन, गेहूं, जौ, लाल चंदन का दान करना शुभ फलदायी होगा।

कन्या राशि: माघ मास की अमावस्या के दिन कन्या राशि के जातक बेसन के लड्डू, काले वस्त्र, गुड़ और गेहूं का दान करें। यह उपाय आपके लिए लाभकारी होगा।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों को मौनी अमावस्या के दिन सफेद तिल व नारियल का मिष्ठान, चावल और सुगंध के साथ सफेद कपड़े दान करना चाहिए। 

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातक माघ अमावस्या के दिन गुड़ और तिल से बनी मिठाई दान कर सकते हैं। तांबे के बर्तन, मसूर की दाल और लाल कपड़े दान कर सकते हैं।

धनु राशि: इस राशि के लोग मौनी अमावस्या के दिन गरीब लोगों को चने, केले, गुड़ और गेहूं के साथ बेसन के लड्डू दान कर सकते हैं। इससे आपको पुण्य लाभ प्राप्त होगा।

मकर राशि: इस राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन तेल से बने खाने के समान, काले कपड़े और लोहे से बने समान को दान कर सकते हैं। यह करना आपके लिए शुभ होगा।

कुंभ राशि: मौनी अमावस्या के दिन आप छोटी बच्चियों को किसी तरह का गिफ्ट और नेत्रहीन की मदद कर सकते हैं। साथ ही आप गाय को हरी घास अर्पित कर सकते हैं।

मीन राशि: मौनी अमावस्या के दिन मीन राशि के लोगों को गरीब लोगों में दाल, चने, केले, गुड़ और गेहूं का दान करना अत्यंत लाभकारी होगा।

टॅग्स :मौनी अमावस्याहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स