लाइव न्यूज़ :

महाभारत युद्ध के सालों बाद जब एक रात के लिए दुर्योधन समेत सभी मारे गये महारथी जी उठे थे!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2020 12:43 IST

महाभारत में महाभारत और कौरवों की लड़ाई की कहानी से सभी वाकिफ हैं। क्या आपको पता है लड़ाई के वर्षों बाद सभी महारथी एक बार फिर जिंदा हो उठे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाभारत युद्ध के बाद सभी महारथी एक रात के लिए जिंदा हो उठे थेमहर्षि वेदव्यास के आह्वान पर जिंदा हुए थे सभी महारथी

Mahabharat: कौरव और पांडवों के बीच महाभारत की लड़ाई से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जो बेहद हैरान करने वाले हैं। इसी में से एक कहानी सभी मारे गए योद्धाओं के एक बार फिर से जिंदा होने की भी है।

ऐसी मान्यता है कि युद्ध खत्म होने के बाद सालों बाद कौरव और पांडव की ओर से मारे गये सभी महारथी एक बार फिर जिंदा हो उठे थे। ये सभी महारथी एक रात के लिए जिंदा हुए थे। इसमें दुर्योधन समेत भीष्ण पितामह, द्रोणाचार्य, कर्ण, दुशासन, अभिमन्यु आदि तक शामिल हैं।

Mahabharat: जब एक रात के लिए जिंदा हुए सभी महारथी

कथा के अनुसार महाभारत युद्ध के बाद युधिष्ठिर ने हस्तिनापुर की गद्दी संभाल ली और उनका राजकाज अच्छे से चलने लगा। दूसरी ओर दुर्योधन के पिता धृतराष्ट्र अपनी पत्नी गांधारी समेत वन को चले गये। इनके साथ पांडवों की माता कुंती और धृतराष्ट्र के भाई विदुर और संजय भी वन चले गए। इन सभी के वन में रहते हुए बहुत दिन हो गये तो युधिष्ठिर को इनकी याद आई और वे उनसे मिलने वन की ओर चल पड़े। 

इसी दौरान ये घटना घटी। धृतराष्ट्र के आश्रम में महर्षि वेदव्यास आए। धृतराष्ट्र और गांधारी ने तब युद्ध में मृत अपने पुत्रों को देखने की इच्छा प्रकट की। कुंती ने भी कर्ण को देखने की इच्छा प्रकट की। महर्षि वेदव्यास ने कहा कि ऐसा ही होगा। युद्ध में मारे गए जितने भी वीर हैं, उन्हें आज रात तुम सभी देख सकोगे। 

ऐसा कहकर महर्षि वेदव्यास सभी को गंगा तट पर लेकर गए। वेदव्यास के कहने पर सभी गंगा तट पर  गए और रात होने का इंतजार करने लगे। जब रात हुई तो वेदव्यास ने गंगा नदी में प्रवेश किया और पांडव और कौरव पक्ष के सभी मृत योद्धाओं का आह्वान किया। 

फिर थोड़ी ही देर बाद भीष्म, द्रोणाचार्य, कर्ण, दुर्योधन, दुशासन, अभिमन्यु, घटोत्कच और अन्य महारथी जल से बाहर निकल आए। उस समय उन सभी के मन में किसी भी प्रकार का क्रोध या अहंकार नहीं था। महर्षि वेदव्यास ने धृतराष्ट्र और गांधारी को अपने पुत्रों से मिलने के लिए दिव्य नेत्र प्रदान किए।

सारी रात अपने मृत परिजनों के साथ बिताकर सभी के मन में संतोष हुआ और अपने मृत पुत्र, भाई, पतियों और अन्य संबंधियों से मिलकर सभी का संताप दूर हो गया। रात खत्म होते ही सभी जल में समा गये और इस तरह ये रात खत्म हुई।

टॅग्स :महाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थे पंकज धीर?, "महाभारत" में कर्ण और ‘चंद्रकांता’ में राजा शिवदत्त की भूमिका निभाकर...

भारतमध्य प्रदेश उच्च न्यायालयः 'भगवान कृष्ण' को झटका?, हाईकोर्ट ने दिया फैसला, जानें मामला

भारतपीएम मोदी ने कुवैत में रामायण और महाभारत के अरबी अनुवादक और प्रकाशक से की मुलाकात, अनुवादित महाकाव्यों पर किए हस्ताक्षर

पूजा पाठAshwathama Story: अश्वत्थामा, महाभारत का वह रहस्यमई पात्र जो आज भी है जिंदा!, जानिए इस किरदार की रोचक कथा

भारतLok Sabha Elections: 'भविष्य बनाने के लिए जल्दी से कांग्रेस को छोड़ दें', पूर्व कांग्रेसी नेता संजय निरुपम ने कहा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल