लाइव न्यूज़ :

Maha Shivratri 2019: बन रहे दो महासंयोग, इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से होगी शिव कृपा

By गुलनीत कौर | Updated: February 27, 2019 15:11 IST

हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार मान्यता है कि महाशिवरात्रि की अर्ध रात्रि भगवान‌ शिव ब्रह्मा जी के अंश से लिंग रूप में प्रकट हुए थे। कई जगहों पर मान्यता है कि इसी दिन भोले नाथ का गौरी माता से विवाह भी हुआ था। पूरे भारत में यह पर्व शिव के जन्मोत्सव के साथ शिव-पार्वती के विवाह की खुशियों के रूप में भी मनाया जाता है।

Open in App

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 4 मार्च, 2019 को मनाया जाएगा। पंचांग की गणना के अनुसार महाशिवरात्रि 2019 का शुभ मुहूर्त 4 मार्च को शाम 4 बजकर 28 मिनट से शुरू होकर 5 मार्च के शाम 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इस बीच आप कभी भी पूजा करके शिव कृपा पा सकते हैं। 

महाशिवरात्रि 2019 महासंयोग

इस वर्ष महाशिवरात्रि पर दो शुभ संयोग बन रहे हैं। इन संयोगों के कारण इस बार की महाशिवरात्रि को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पहला संयोग यह कि महाशिवरात्रि इस बार सोमवार को है। सोमवार का दिन भगवान शिव का ही दिन माना जाता है। जिस वजह से महाशिवरात्रि को बेहद खास माना जा रहा है।

दूसरा संयोग यह कि कई वर्षों के बाद इस साल महाशिवरात्रि पर श्रेष्ठ श्रवण नक्षत्र बन रहा है। यह एक ऐसा नक्षत्र है जिसमें भगवान शिव की उपासना करना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस नक्षत्र में शिव पूजा करने से मनोकामना जल्द से जल्द पूरी होती है। 

क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि

ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि मान्यता है कि इसी दिन भगवान‌ शिव अर्ध रात्रि में ब्रह्मा जी के अंश से लिंग रूप में प्रकट हुए थे। कई जगहों पर मान्यता है कि इसी दिन भोले नाथ का गौरी माता से विवाह भी हुआ था। पूरे भारत में यह पर्व शिव के जन्मोत्सव के साथ शिव-पार्वती के विवाह की खुशियों के रूप में भी मनाया जाता है।

महाशिवरात्रि व्रत, पूजा महत्व

महाशिवरात्रि के दिन नीलकंठ महादेव के भक्त उनके लिए व्रत रखते हैं। साल में कई शिवरात्रि मनाई जाती हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण महाशिवरात्रि है जो फाल्गुन के महीने में आती है। महाशिवरात्रि पर उनके भक्त 'ओम नम: शिवाय' का जाप करते हैं। इस दिन दूध, दही, घी, चंदन और शहद से शिवलिंग पर लेप किया जाता है।

टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिवपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल