महापर्व महाशिवरात्रि कल, भोलेनाथ को खुश करने के लिए आज रात ही कर लें ये 7 काम

By उस्मान | Published: March 3, 2019 02:19 PM2019-03-03T14:19:16+5:302019-03-03T14:19:16+5:30

महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) का महापर्व 4 मार्च, सोमवार को पूरे भारतवर्ष में मनाया जाएगा. भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा पाने के लिए आपको आज यह तैयारियां कर लेनी चाहिए.

Maha Shivratri 2019: 7 things you must do night before lord shiva festival | महापर्व महाशिवरात्रि कल, भोलेनाथ को खुश करने के लिए आज रात ही कर लें ये 7 काम

फोटो- पिक्साबे

महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) हिन्दुओं का एक बड़ा त्यौहार है जिसे पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल भगवान भोलेनाथ का पर्व महाशिवरात्रि 4 मार्च, 2019 को मनाया जाएगा। भोले के भक्तों को इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। महाशिवरात्रि हिंदू कैलेंडर के अनुसार, महाशिवरात्रि का त्यौहार फाल्गुन यानि माघ महीने की 13वीं रात और 14वें दिन को पड़ता है। 

महाशिवरात्रि का क्या अर्थ है? (Significance of Maha Shivratri 2019)
महाशिवरात्रि का अर्थ है 'शिव की महान रात' होता है। इस दिन महादेव के भक्त अपनी इच्छानुसार उनके लिए व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर फल और फूल चढ़ाकर उनकी पूजा करते हैं। इस दिन करोड़ों शिव भक्त शिव भगवान के पुराने मंदिरो जैसे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर और गुजरात के सोमनाथ मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करते हैं।

महाशिवरात्रि का पर्व क्यों मनाया जाता है? (Why we celebrate Maha Shivratri)
कुछ लोगों को मानना है कि इस दिन भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकला विष पी लिया था। हालांकि कई लोग कहते हैं कि महाशिवरात्रि पार्वती और महादेव के वैवाहिक मिलन का प्रतीक है। धर्मग्रंथ के अनुसार, महादेव ने हमेशा बुराइयों का विनाश किया है और सच्चे मन से याद करने वाले को भगवान शिव हमेशा अपनी कृपा बनाये रखते हैं।

महाशिवरात्रि व्रत का क्या महत्व है? (Significance Of Maha Shivratri Vrat or Fasting)
महाशिवरात्रि के दिन नीलकंठ महादेव के भक्त उनके लिए व्रत रखते हैं। साल में कई शिवरात्रि मनाई जाती हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण महाशिवरात्रि है जो फाल्गुन के महीने में आती है। महाशिवरात्रि पर उनके भक्त 'ओम नम: शिवाय' का जाप करते हैं। इस दिन दूध, दही, घी, चंदन और शहद से शिवलिंग पर लेप किया जाता है।

शिवरात्रि की रात को करें ये उपाय 
1. शिवरात्रि पर रात में किसी शिव मंदिर में जाकर दीपक जलाएं।
2. शिवपुराण के अनुसारन कुबेर ने जन्म से पहले में शिवलिंग के पास रोशनी की थी जिसकी वजह से वे अगले जन्म में 'धन के देवता' बन गए। 
3. शिवलिंग पर केसर, चीनी, इत्र, दूध, दही, घी, चंदन, शहद, भांग,सफेद पुष्प, धतूरा और बिल्व पत्र चढ़ाने से भगवान शिव जरूर प्रसन्न होंगे।   
4. शिवलिंग पर ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए जल चढ़ाएं।
5. शिवलिंग पर चढ़ाने वाला बिल्व पत्र साफ होना चाहिए। साथ ही बिल्व पत्र के तीनों पत्ते पूरे होने चाहिए। 
6. चावल सफेद रंग के साबुत होने चाहिएं, टूटे हुए चावलों ना चढ़ाएं।
7. शिवरात्रि के दिन किसी सुहागन को सुहाग का सामान उपहार के तौर पर दान में दे।

इसके बाद पूजन का संकल्प लें। भगवान शिव, माता पार्वती समेत पूरे शिव परिवार का ध्यान करेंअब हाथ में बिल्वपत्र एवं अक्षत लेकर भगवान शिव का ध्यान करें।  

Web Title: Maha Shivratri 2019: 7 things you must do night before lord shiva festival

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे