लाइव न्यूज़ :

महाशिवरात्रि पर पंजाब, हरियाणा के मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

By IANS | Updated: February 14, 2018 15:46 IST

आतंकवादी हमले की आशंका जताए जाने के मद्देनजर विभिन्न जगहों पर मंदिरों के आसपास कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था देखी गई।

Open in App

महाशिवरात्रि के अवसर पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच पंजाब, हरियाणा में हजारों लोगों ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोग जहां मंदिरों, विशेष रूप से शिव मंदिरों में पूजा करने के लिए उमड़े, वहीं यहां से करीब 10 किलोमीटर दूर हरियाणा से सटे पंचकूला जिले के साकेत्री में स्थित शिव मंदिर में मंगलवार शाम से ही हजारों लोगों की भीड़ भगवान शिव के दर्शन के लिए जुटने लगी। खुफिया रिपोर्टों में आतंकवादी हमले की आशंका जताए जाने के मद्देनजर विभिन्न जगहों पर मंदिरों के आसपास कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था देखी गई। साकेत्री के शिव मंदिर के आसपास पहली बार अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है और शिव मंदिरों में मंगलवार सुबह से ही लोगों का जमघट लग रहा है। पंचकूला के सेक्टर नौ में स्थित एक मंदिर के पुजारी ने कहा, "मंदिर मैं सैकड़ों श्रद्धालु आ रहे हैं, जो इस अवसर पर पूजा-प्रार्थना कर रहे हैं।" पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर व अन्य जगहों पर और हरियाणा के अंबाला, हिसार, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र के मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं लोगों की भीड़ उमड़ी।

टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिवहिंदू धर्मपंजाब समाचारहरियाणाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग