लाइव न्यूज़ :

बनारस में जलती चिताओं के बीच 15 मार्च को खेली जाएगी महाश्मशान होली, तस्वीरों में देखिए

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 13, 2022 16:21 IST

पौराणिक कथाओं के मुताबिक बाबा विश्वनाथ के त्रिशूल पर टिकी हुई काशी इस पूरे पृथ्वी का इकलौता शहर है, जहां के लोग अबीर और गुलाल से नहीं बल्कि चिता की राख से होली खेलते हैं। इस प्रथा को चिता-भस्म होली कहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमाना जाता है कि बाबा विश्वनाथ और पार्वती जी का गौना फाल्गुन एकादशी (रंगभरी एकादशी) के दिन हुआ थारंगभरी एकादशी के अगले दिन काशी में चिता की राख से प्रभु शिव के साथ भस्म होली खेली जाती हैकाशी के मणिकर्णिका घाट पर एक तरफ चिताएं जलती हैं और दूसरी ओर होली खेली जाती है

वाराणसी: काशी में मृत्यु भी उत्सव के समान होती है। मान्यताओं के मुताबिक काशी में मृत्यु मात्र से मोक्ष की प्राप्ती होती है। यही कारण है कि बनारस की होली भी अड़भंगी और निराली होती है।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक बाबा विश्वनाथ के त्रिशूल पर टिकी हुई काशी इस पूरे पृथ्वी का इकलौता शहर है, जहां के लोग अबीर और गुलाल से नहीं बल्कि चिता की राख से होली खेलते हैं। इस प्रथा को चिता-भस्म होली कहते हैं।

रंगभरी एकादशी के दिन काशी के मणिकर्णिका घाट स्थित बाबा महामशानेश्वर महादेव मंदिर की विशेष पूजा-अर्चना होगी और उसके अगले दिन यानी 15 मार्च को महामशान पर बाबा के भक्त दिन में 11.30 बजे से चिता भस्म होली खेलना प्रारंभ करेंगे।

बनारस में मणिकर्णिका घाट की गलियों में एक तरफ अंत्येष्टि के लिए शव जाते हैं वहीं दूसरी ओर उन्हीं गलियों में फागुन की गीत गाते हुए भक्त होली खेलते हैं। घाट पर जलती हुई चिताओं के बीच काशी के लोग मृत्यु को भी उत्सव की तरह मनाते हैं।

मान्यता है कि रंगभरी एकादशी के दूसरे दिन महाश्मशान में बाबा विश्वनाथ स्वयं आते हैं अपने भक्तों के साथ भस्म होली खेलने के लिए। इंसानी शरीर के भस्म की राख बन जाती है गुलाल और उसी से खेली जाती है बनारस की चिता भस्म होली।

कहा जाता है कि बनारस में चिताभूमि के स्वामी और भूतभावन महादेव और पार्वती जी का गौना फाल्गुन एकादशी के दिन हुआ था और इसी दिन वह शिव के साथ बनारस में आई थीं।

काशी की इस महाहोली में राग और विराग दोनों नजर आते हैं। भक्त हर साल काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर जुटते हैं और बाबा मशान नाथ की पूजा कतरते हुए विधिवत भस्म, अबीर, गुलाल और रंग चढ़ाते हैं।

उसके बाद डमरू बजाते हुए भक्त मणिकर्णिका घाट पर जलती हुई चिताओं के बीच की भस्म लेकर एक-दूसरे को लगाते हैं और इस तरह से बनारस में खेली जाती है चिता भस्म होली। 

टॅग्स :होलीवाराणसीधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल