लाइव न्यूज़ :

चन्द्र ग्रहण 2018: जानिए इसका आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

By मेघना वर्मा | Updated: January 31, 2018 09:08 IST

यह चन्द्र-ग्रहण पूर्ण चन्द्र ग्रहण होगा। भारत के अधिकांश भागो में ग्रहण लगा हुआ चंद्रमा दिखाई देगा।

Open in App

साल 2018 का पहला चंद्रग्रहण 31 जनवरी को लगने वाला है। खास बात यह है कि इस साल का ये चन्द्रग्रहण माघी पूर्णिमा के दिन लग रहा है। भारतीय मानक समय के अनुसार ग्रहण का सूतक कल सुबह 8 बजकर 18 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा, जिसकी समाप्ति रात 8 बजकर 41 मिनट पर होगी। यह ग्रहण संपूर्ण भारत में दिखाई देगा। शाम 5 बजकर 18 मिनट पर ग्रहण की अवधि प्रारंभ होगी और इसका उग्र समय रात 8 बजकर 53 मिनट का है। इस ग्रहण का स्पर्श तो पुष्य नक्षत्र में होगा जो श्लेषा नक्षत्र में समाप्त होगा। इस प्रकार पुष्य एवं श्लेषा दोनों नक्षत्रों के जातकों को तथा कर्क राशि वालों को प्रभावित करेगा। ग्रहण का सूतक 9 घंटे पूर्व सुबह 08:35 बजे से लग जाएगा। 

उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक पंडित दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि इस खास चन्द्र ग्रहण को पूरे भारतीय भू-भाग से देखा जा सकता है। यह चन्द्र-ग्रहण पूर्ण चन्द्र ग्रहण होगा ,तथा ग्रहण लगे हुए ही चन्द्रमा दिखाई देना शुरू होगा। भारत के अधिकांश भागो में ग्रहण लगे हुए चंद्रमा दिखाई देगा। ग्रहण का मध्य एवं मोक्ष पूरे भारत मे दिखाई देगा। भारत के अतिरिक्त उत्तर पूर्वी यूरोप ,एशिया के अधिकांश भाग,ऑस्ट्रेलिया, पूर्वोत्तर अफ्रीका, उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका आदि में दृश्य होगा।

ज़रूर पढ़ें:- साल का पहला चन्द्र ग्रहण आज, बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें इस मंत्र का जाप

ज़रूर पढ़ें:- चंद्रग्रहण 2018: 31 जनवरी को 'ब्लू सुपरमून' के चलते रात होगी चमकीली, इतने साल बाद बन रहा संयोग

ज़रूर पढ़ें:- अनूठा है यह संयोग माघ पूर्णिमा के दिन लगेगा चंद्रग्रहण, कतई न करें ये काम

ज़रूर पढ़ें:- साल 2018 का पहला चन्द्र ग्रहण: कब से कब तक रहेगा इसका असर और किन बातों का रखें ख्‍याल

सूतक में जरूर करें ये काम

पं दिवाकर ने बताया सूतक में लगने के बाद किए जाने वाले कामों का भी खासा प्रभाव पड़ता है। सूतक के समय तथा ग्रहण के समय दान तथा जापादि का महत्व माना गया है। पवित्र नदियों अथवा तालाबों में स्नान किया जाता है। मंत्र जाप किया जाता है तथा इस समय में मंत्र सिद्धि का भी महत्व है। तीर्थ स्नान, हवन तथा ध्यानादि शुभ काम इस समय में किए जाने पर शुभ तथा कल्याणकारी सिद्ध होते हैं। धर्म-कर्म से जुड़े लोगों को अपनी राशि अनुसार अथवा किसी योग्य ब्राह्मण के परामर्श से दान की जाने वाली वस्तुओं को इकठ्ठा कर संकल्प के साथ उन वस्तुओं को योग्य व्यक्ति को दे देना चाहिए।

भगवान की मूर्ति को छूने से करें परहेज

सूतक के समय और ग्रहण के समय भगवान की मूर्ति को स्पर्श करना निषिद्ध माना गया है। खाना-पीना, सोना, नाखून काटना, भोजन बनाना, तेल लगाना आदि कार्य भी इस समय वर्जित हैं। इस समय झूठ बोलना, छल-कपट, बेकार का वार्तालाप और मूत्र विसर्जन से परहेज करना चाहिए। सूतक काल में बच्चे, बूढ़े, गर्भावस्था स्त्री आदि को उचित भोजन लेने में कोई परहेज नहीं हैं।

तुलसी के पत्तों का करें उपयोग

सूतक आरंभ होने से पहले ही अचार, मुरब्बा, दूध, दही अथवा अन्य खाद्य पदार्थों में तुलसी की पत्ती डाल देना चाहिए जिससे ये खाद्य पदार्थ ग्रहण से दूषित नहीं होंगे। घर में जो सूखे खाद्य पदार्थ हैं उनमें तुलसी पत्ता डालना आवश्यक नहीं है।

किन राशियों पर कैसा असर

चन्द्रग्रहण का राशियों (लग्न) पर पड़ने वाला प्रभाव भी अलग-अलग होता है। 

मेष

गृह एवं वाहन सुख वृद्धि, घबराहट, सीने की तकलीफ।

वृष

पराक्रम वृद्धि, धार्मिक कार्यों पर खर्च, क्रोध में वॄद्धि।

मिथुन

वाणी में तीव्रता, पैर में चोट या दर्द, विद्या में वृद्धि, शत्रु विजय, पेट की समस्या।

कर्क

स्वास्थ्यगत समस्या, सम्मान एवं नौकरी में वृद्धि, विद्या वृद्धि, शत्रु विजय।

सिंह

गृह एवं वाहन सुख वृद्धि, मनोबल एवं स्वास्थ्य अचानक कमजोर, खर्च वृद्धि।

कन्या

दाम्पत्य सुख वृद्धि, पराक्रम वृद्धि, विद्या में अवरोध, आय के साधनों में वृद्धि।

तुला

धन वृद्धि, सीने की तकलीफ, पराक्रम वृद्धि शरीरिक कष्ट।

वृश्चिक

मनोबल एवं स्वास्थ्य में  वृद्धि, धन वृद्धि एवं खर्च वृद्धि, विद्या में अवरोध।

धनु

धनागम के नए स्रोत, पैर में चोट या दर्द, विद्या वृद्धि, पेट एवं पेशाब संबंधित समस्या ।

मकर

यात्रा पर खर्च, दाम्पत्य में अवरोध, वरिष्ठ अधिकारियों एवं लोगों से मतभेद, आलस्य, आय में वृद्धि।

कुम्भ

शत्रु विजय, व्यक्तित्व में वृद्धि, सम्मान में वृद्धि, आँख की दिक्कत, राजनीतिक लाभ।

मीन

विद्या में अवरोध, भाग्य का साथ,पराक्रम एवं सम्मान में वृद्धि ,आय में अवरोध , घबराहट।

टॅग्स :पूजा पाठलूनर एक्लिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठChandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, करियर-कारोबार में मुनाफा

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग