लाइव न्यूज़ :

आज बुधवार के दिन इन 4 तरीकों से कर लें गणपति पूजा, तेज होगी बुद्धि, बरसेगा धन

By गुणातीत ओझा | Updated: July 22, 2020 06:16 IST

बुधवार को बुद्धि के भगवान यानि भगवान श्रीगणेश को समर्पित है। बुधवार के दिन लोग मंदिरों में जाकर गणेशजी को मोदक और लड्डुओं का भोग लगाते हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशास्त्रों के अनुसार बुधवार का दिन प्रथम पूजनीय और बुद्धि-बल के देवता श्री गणेश को समर्पित है। प्राचीन समय से ही बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है।

शास्त्रों के अनुसार बुधवार का दिन प्रथम पूजनीय और बुद्धि-बल के देवता श्री गणेश को समर्पित है। प्राचीन समय से ही बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। किसी भी शुभ काम को करने से पहले या अपने काम को पूर्ण करने के लिए भगवान गणेश की पूजा की जाती है। कर्म तो हर व्यक्ति करता है लेकिन उसका फल भी हर किसी को हासिल होता है लेकिन बहुत कम लोग ही ऐसे हैं जो अपने कर्म के फल से खुश रहते हैं। जीवन के किसी भी मोड़ पर पहुंचने में बुद्धि की जरूरत होती है। आप भी बुधवार के दिन कुछ उपाय करके बुद्धि के देवता को खुश कर सकते हैं जिससे आपको बल और बुद्धि मिलेगी और आप अपने काम में सफल होंगे और आप के पास कभी पैसों की कमी नहीं होगी। 

बुधवार के दिन जरूर करें ये उपाय

1. बुधवार के दिन किसी हाथी को हरा चारा खिलाएं और गणेश मंदिर जाकर गणेश प्रतिमा पर ताजे फूल की माला चढ़ाएं। 

2. बुधवार के दिन सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करें और एक कांसे की थाली में चंदन "ॐ गं गणपताये नाम: लिखें। थाली में पांच मोदक या बूंदी के लड्डू रखकर उसे आस-पास किसी गणेश के मंदिर में दान करें।

3. बुधवार के दिन घर में रखे गणेश की प्रतिमा पर देशी घी से भोग लगायें और मोदक के सतह गुड़ का भोग लगाएं। संभव हो तो हर बुधवार गणेश जी का अभिषेक जरूर करें। 

4. बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर दान जरुर करें। इसके साथ ही गणपति अर्थशीर्ष का पाठ करें। घी और गुड़ किसी गाय को जरूर खिलाएं।

टॅग्स :भगवान गणेशधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठDhanteras 2025 के दिन सोना और चांदी खरीदने के लिए क्या है शुभ मुहूर्त? जानें पूजा का समय और सबकुछ

पूजा पाठDiwali Rangoli 2025: इस दिवाली बनाए लेटेस्ट रंगोली डिजाइन, बढ़ जाएगी घर की शोभा

पूजा पाठDiwali 2025: बच्चों से लेकर बड़ों तक..., दिवाली से जुड़े ये फैक्ट्स के बारें हर किसी को होने चाहिए पता, जानिए यहां

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल