लाइव न्यूज़ :

क्यों मनाते हैं लोहड़ी? आग में क्यों डालते हैं गुड़-तिल, जानें

By गुलनीत कौर | Updated: January 13, 2019 07:58 IST

लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। इसदिन पंजाब में पतंगबाजी करने का भी चलन है। लोहड़ी की शाम को भंगड़े और गिद्दे से खूब रौनक लगाई जाती है। लोहड़ी की कहानी पर एक गाना भी प्रचलित है:

Open in App

लोहड़ी उत्तर भारत का त्यौहार है। यह वह समय है जब उत्तर भारत में मकर संक्रांति तो दक्षिण में पोंगल मनाया जाता है। पंजाब और उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में इस दौरान लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। यह हर्ष और उल्ल्हास का पर्व है जो ज्यादातर पंजाबी समुदाय ही मनाता है। इस साल 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है।

लोहड़ी पर लोग पारंपरिक पहनावा पहनकर तैयार हो जाते हैं। लोहड़ी की पवित्र अग्नि जलाते हैं, उसके आसपास फेरे लगाते हैं, उसमें तिल, गुड़ डालते हैं और अपने जीवन की सभी परेशानियों को उस अग्नि में जल जाने की प्रार्थना करते हैं।

लोहड़ी का इतिहास

आइए आपको लोहड़ी का इतिहास बताते हैं। एक लोक प्रचलित कहानी के अनुसार सुंदरी और मुंदरी नाम की दो बहनें हुआ करती थीं। बचपन में अनाथ हो जाने के कारण लाचार बहनें अपने चाचा के पास आ गईं। रहने के लिए छत और खाने के लिए दो रोटी की भूखी इन बहनों के चाचा को इनपर तरस ना आया।

जालिम चाचा ने लालच में आकर दोनों को एक जमींदार के यहां बेचने की सोची। उस समय उस क्षेत्र में दुल्ला भट्टी नाम का एक डाकू था। जो गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करता था। किसी नी दुल्ला भट्टी को जालिम चाचा की करतूत बताई।

खबर मिलते ही दुल्ला भट्टी ने चाचा के चंगुल से दोनों लड़कियों को छुड़ाया। दोनों को दुल्ला भट्टी ने अपने यहां शरण दी। उनका लालन पोषण किया। जब लड़कियां बड़ी हो गईं तो उसने दो अच्छे वर ढूंढ कर उनकी शादी करने का सोचा।

शादी बहुत जल्दी-जल्दी में की गई। दुल्ला भट्टी ने आग जलाई और उसी आग के आसपास फेरे लेते हुए दोनों लड़कियों की शादी कर दी गई। कहते हैं दूल्हा भट्टी के पास दोनों बहनों को देने के लिए कुछ नहीं था इसलिए उसने दोनों की झोली में गुड़ डाला और उन्हें विदा कर दिया। 

इसी कहानी को आधार मानते हुए आज लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। इसदिन पंजाब में पतंगबाजी करने का भी चलन है। लोहड़ी की शाम को भंगड़े और गिद्दे से खूब रौनक लगाई जाती है। लोहड़ी की कहानी पर एक गाना भी प्रचलित है:

सुंदर मुंदरिये होय ! तेरा कौन विचारा होय !दुल्ला भट्टी वाला होय ! दुल्ले धी व्याही होय !सेर शक्कर पाई होय ! कुड़ी दा लाल पटाका होय !कुड़ी दा सालू पाटा होय ! सालू कौन समेटे होय !चाचे चूरी कुटें होय ! जमींदारा लुट्टी होय !ज़मींदार सधाए होय ! बड़े भोले आये होय !एक भोला रह गया होय ! सिपाही पकड़ ले गया होय !सिपाही ने मरी ईट होय ! सानू दे दे लोहरी ते तेरी जीवे जोड़ी !भावें रो ते भावें पिट!”

टॅग्स :लोहड़ीइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHappy Lohri 2026: लोहड़ी का पूजा मुहूर्त कब है? जानिए लोहड़ी की थाली में क्या शामिल करें

पूजा पाठLohri 2026 Date: लोहड़ी कब है? जानिए इस पर्व की तारीख, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक महत्व

पूजा पाठJanuary 2026 Vrat-Tyohar List: इस माह लोहड़ी, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

पूजा पाठरिश्तों में तिल-गुड़ की मिठास घोलता लोहड़ी का पर्व

पूजा पाठLohri 2025: शादी के बाद पहली लोहरी क्यों होती है खास? जानें महत्व

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य