लाइव न्यूज़ :

Lakshmi Panchami 2020: लक्ष्मी पंचमी आज, इस विधि से करें माता लक्ष्मी को प्रसन्न, दूर हो जाएगी सारी कंगाली

By मेघना वर्मा | Updated: March 29, 2020 08:15 IST

Lakshmi Panchami 2020: नवरात्रि के पांचवे दिन यह त्योहार मनाया जाता है। इसे बसंत पंचमी भी कहते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे देवी लक्ष्मी की पूजा से सभी तरह की आर्थिक तंगी भी दूर होती है।मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की साफ मन से पूजा करने पर सुख और समृद्धि मिलती है।

नवरात्रि के पावन दिनों के बीच में माता लक्ष्मी की पंचमी पड़ी है। हिन्दू पंचाग के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को लक्ष्मी पंचमी मनाई जाती है। जिसमें उपासक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी उपासना करते हैं। नवरात्रि के पांचवे दिन यह त्योहार मनाया जाता है। इसे बसंत पंचमी भी कहते हैं। 

मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की साफ मन से पूजा करने पर सुख और समृद्धि मिलती है। साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है। देवी लक्ष्मी की पूजा से सभी तरह की आर्थिक तंगी भी दूर होती है। आइए इसी शुभ मौके पर आपको बताते हैं कि देवी लक्ष्मी की उपासना कैसे करें साथ ही जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त-

पूजा का शुभ मुहूर्त

लक्ष्मी पंचमी - 29 मार्चपंचमी तिथि शुरू - 12:17 AM (29 मार्च)पंचमी तिथि समाप्त - 02:01 AM (30 मार्च)

लक्ष्मी पंचमी की पूजा विधि

1. पंचमी के दिन सुबह स्नास करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। 2. इसके बाद दिन भर व्रत का संकल्प लें।3. पूजा घर या किसी साफ जगह पर माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।4. अब मां लक्ष्मी को पंचामृत से स्नान कराएं।5. इसके बाद लक्ष्मी जी पर चन्दन, पत्र, फूल, माला, अक्षत, दूर्वा, लाल सूत, सुपारी, नारियल और खड़ी धनिया अर्पित करें। 

6. आप चाहें तो मां को अनाज, हल्दी, गुड़ और अदरक भी अर्पित कर सकते हैं। 7. मां को कमल के फूल अर्पित करें। 8. अब पूरी आस्था के साथ मां की आरती गांवे।9. अंत में अपने घर वालों को प्रसाद का वितरण करें। 

अगर संभव हो तो आज के दिन ब्राहम्णों को भोजन भी जरूर करवाएं। साथ ही दान-दक्षिणा दें। इस व्रत में अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए। आप फल, दूध, मिठाई आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं। 

टॅग्स :मां लक्ष्मीपूजा पाठनवरात्रिचैत्र नवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल