लाइव न्यूज़ :

कोलकाताः 100 दिन बाद फिर खुले कालीघाट मंदिर के कपाट, दर्शन के लिए बनाए गए ये नियम

By गुणातीत ओझा | Updated: July 1, 2020 16:52 IST

कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए कोलकाता में मशहूर कालीघाट मंदिर को बंद कर दिया गया था। अब मंदिर के कपाट तकरीबन 100 दिन बाद बुधवार को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए कोलकाता में मशहूर कालीघाट मंदिर को बंद कर दिया गया था।अब मंदिर के कपाट तकरीबन 100 दिन बाद बुधवार को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिए गए हैं।

कोलकाता।कोलकाता में मशहूर कालीघाट मंदिर के कपाट तकरीबन 100 दिन बाद बुधवार को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खुले। कोविड-19 के कारण मंदिर को बंद कर दिया गया था। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए एक जून से प्रार्थना स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी। इसके एक महीने बाद मंदिर प्रशासन ने यह फैसला किया। मंदिर समिति के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘मंदिर परिसर के एक बार में 10 श्रद्धालुओं को अदंर आने की अनुमति दी जा रही है।

मंदिर के कपाट सुबह छह बजे से फिर से खुलने के बाद से 100 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।’’ उन्होंने बताया कि मंदिर सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे और शाम चार बजे से शाम साढ़े छह बजे तक खुला रहेगा। श्रद्धालुओं को मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। प्रवक्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगाई सैनिटाइजर सुरंग से होकर मंदिर परिसर में प्रवेश करना होगा जहां हर व्यक्ति पर 20 सेकंड के लिए संक्रमण-नाशकों का छिड़काव किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि किसी भी श्रद्धालु को ‘‘चरणामृत’’ नहीं दिया जाएगा और न ही मंदिर के भीतर फूल ले जाने दिए जाएंगे। उत्तर कोलकाता के पाईकपाड़ा इलाके के एक श्रद्धालु हिरन्मय चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘हम बंगाली नववर्ष पर मंदिर नहीं जा सके थे जहां हम इतने वर्षों से जाते रहे। लेकिन मैं आज ‘उल्टो रथ’ (रथ यात्रा) पर मंदिर जाकर खुश हूं।’’ अन्य श्रद्धालु चंदा डे ने कहा कि उन्होंने देवी से कोविड मुक्त दुनिया और परिवार के सदस्यों तथा देश के नागरिकों के कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना की। कालीघाट मंदिर 51 शक्तिपीठ में से एक है। ऐसी मान्यता है कि देवी के दायी पैर की एक उंगली आदि गंगा नदी के किनारे गिरी थी जहां आज यह मंदिर खड़ा है।

टॅग्स :कोलकाताधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल