लाइव न्यूज़ :

करवा चौथ व्रत सामग्री की पूरी लिस्ट, एक दिन पहले ही कर लें इनकी खरीदारी, जानें व्रत नियम

By रुस्तम राणा | Updated: October 11, 2022 14:55 IST

करवा चौथ व्रत की पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री का बड़ा महत्व है, इनकी अनुपस्थिति में यह व्रत एक प्रकार से अधूरा है। इसलिए एक दिन पहले ही ये संपूर्ण सामग्री आपको एकत्रित कर लेनी चाहिए। 

Open in App

Karwa Chauth 2022 Pujan Samagiri full list: करवा चौथ व्रत पति की दीर्घायु के लिए रखा जाता है। इसलिए सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत बेहद खास माना जाता है। इस साल यह व्रत 13 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष यह व्रत कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। महिलाएं इस दिन 16 सिंगार के साथ निर्जल व्रत रखती हैं और चांद निकलने पर ही यह व्रत खोला जाता है। करवा चौथ व्रत की पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री का बड़ा महत्व है, इनकी अनुपस्थिति में यह व्रत एक प्रकार से अधूरा है। इसलिए एक दिन पहले ही ये संपूर्ण सामग्री आपको एकत्रित कर लेनी चाहिए। 

करवा चौथ व्रत की सामग्री की पूरी लिस्ट

मिट्टी का टोंटीदार करवा और उसका ढक्कनगंगा जल पानी के लिए एक लोटारूईअगरबत्तीदीपकरोलीअक्षतफूलचंदनकुमकुमगाय का कच्चा दूधदहीदेसी घीचावलमिठाईशहदचीनीहल्दीचीनी का बूरामाता गौरी को बनाने के लिए पीली मिट्टीचंद्रमा को जल अर्पित करने के लिए छलनीलकड़ी की चौकी

इस विधि से रखें करवा चौथ व्रत

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर घर की परंपरा के अनुसार सरगी आदि ग्रहण करें। स्नानादि करने के पश्चात निर्जल व्रत का संकल्प करें। शाम के समय तुलसी के पास बैठकर दीपक प्रज्वलित कर करवाचौथ की कथा सुनें। चंद्रोदय से पहले ही एक थाली में धूप-दीप, रोली, पुष्प, फल, मिष्ठान आदि रख लें। एक लोटे में अर्घ्य देने के लिए जल भर लें। मिट्टी के बने करवा में चावल या फिर चिउड़ा आदि भरकर उसमें दक्षिणा के रुप में कुछ पैसे रख दें। एक थाली में श्रृंगार का सामान भी रख लें। चंद्र दर्शन कर पूजन आरंभ करें। सभी देवी-देवताओं का तिलक करके फल-फूल मिष्ठान आदि अर्पित करें। श्रृंगार के सभी सामान को भी पूजा में रखें और टीका करें। अब चंद्र देव को जल का अर्घ्य दें। छलनी में दीप जलाकर चंद्र दर्शन करें, अब छलनी से अपने पति के दर्शन करें। इसके बाद पति के हाथों से जल पीकर व्रत का पारण करें। अंत में  श्रृंगार की सामाग्री और करवा को अपनी सास या फिर किसी सुहागिन स्त्री को दें। 

करवा चौथ पूजा मुहूर्त

करवा चौथ व्रत का पूजा मुहूर्त: शाम 6 बजकर 01 मिनट से 07 बजकर 15 मिनट तकचांद निकलने का समय: रात 8 बजकर 10 मिनट पर 

टॅग्स :करवा चौथहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स