लाइव न्यूज़ :

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2018 की हुई सुखद शुरुआत काठगोदम पहुंचा भक्तों का सैलाब

By मेघना वर्मा | Updated: June 13, 2018 08:37 IST

उच्च हिमालयी क्षेत्र के वातावरण के अनुरूप यात्री खुद को ढाल सकें, इसलिए उन्हें नाभि गांव ले जाया जाएगा।

Open in App

13 जून, नई दिल्ली - विदेश मंत्रालय की ओर से हर साल करवाई जाने वाली कैलाश मानसरोवर की इस साल की यात्रा शुरू हो चुकी है। बता दें कि हर साल सरकार दो रास्तों से ये यात्रा पूरी कराती है। जून से सितंबर तक के महीने में होने वाली इस यात्रा में भगवान शिव के भक्तों का अलग ही रंग देखने को मिलता है। इस साल की यात्रा की शुरूआत भी मंगलवार से हो चुकी है। यात्रियों का पहला दल मंगलवार को काठगोदाम पहुंच गया। जहां केएमवीएन के एमडी धिराज गर्बियाल, जीएग टीएस मार्तोलिया ने उनका स्वागत किया। यहां पहुंचते ही हर-हर महादेव और बोल बम की गूंज चारों दिशाओं में फैल गई। 

बता दें बाबा कैलाश के दर्शन करने के लिए तैयार किए गए पहले दल में 42 पुरूष और 17 महिलाओं समेत कुल 59 यात्री शामिल हैं। इन सभी में ज्यादातर यात्री दिल्ली से हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के साथ चड़ीगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, गुजरात, केरल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के भी यात्री शामिल हैं। हर साल की तरह इस साल भी सरकार इस यात्रा को लेकर काफी गंभीर है और सुरक्षा के साथ सभी चीजों के बेहतर प्रबंध किए गए हैं। 

21 दिन की होगी पूरी यात्रा

उच्च हिमालयी क्षेत्र के वातावरण के अनुरूप यात्री खुद को ढाल सकें, इसलिए उन्हें नाभि गांव ले जाया जाएगा। 17 जून को यात्रियों को वापस गुंजी लाया जाएगा। इसी दिन यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। जांच में स्वस्थ पाए जाने पर यात्रियों को आगे की यात्रा की अनुमति दी जाएगी। पूरी यात्रा 21 दिन की होगी। उच्च हिमालयी क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीपी के पास है।

टॅग्स :भगवान शिवपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप