लाइव न्यूज़ :

कबीरदास जयंती विशेष: जब अपने ही गुरु को कबीर ने विनम्रता सहित पढ़ाया एक पाठ

By गुलनीत कौर | Updated: June 28, 2018 10:37 IST

इस कहानी में मनुष्य जीवन से जुड़े अन्धविश्वास की झलक है, जिसे कबीर दस जी ने सहजतापूर्वक दूर करने की कोशिश की है।

Open in App

संत कबीरदास जी के जन्म से जुड़ी कई कहानियां इतिहास में प्रचलित हैं। लेकिन कौन सी कहानी सच्ची है, यह कोई नहीं जान पाया है। यहां तक कि आजतक कोई यह नहीं बता पाया है कि कबीरदास जी हिन्दू थे या मुस्लिम। आज यानी 28 जून को देशभर में संत कबीरदास जयन्ती मनाई जा रही है। कबीरदास जी को इतिहास में हसे सभी संतों-कवियों में से महान संत का दर्जा दिया जाता है। उनके संबंध में कई सारी कहानियां प्रचलित हैं, आइए आपको भी एक कहानी सुनाते हैं जो कबीरदास जी और उनके गुरु से जुड़ी है। 

एक बार की बात है, कबीरदास जी अपने गुरु की शरण में बैठे हुए थे। तभी उनके गुरु ने कहा कि 'कबीरदास, पितर का समय चल रहा है, तुम ऐसा करो, कहीं जाओ और गाय का दूध निकालकर, भोजन का कुछ इंतजाम करके तैयारी करो, हम पितर को भोजन करवाएंगे'।

गुरु की आज्ञा पाकर कबीर दस जी निकल पड़े और दूध और अन्य भोजन सामग्री को एकत्रित करने में लग गए। कुछ सामग्री उन्होंने बटोरी ही थी कि रास्ते में उन्हें एक मारी हुई गाय दिख गई। वे उस मरी हुई गाय के सामने बैठ गए और उसे खाने के लिए चारा दाल दिया।

काफी देर तक कबीरदास जी वहीं बैठे रहे। जब समय अधिक बीत गया तो गुरु जी को चिंता हुई कि आखिर कबीर दस कहाँ रह गया। इतना समय हो चला है और वह अभी तक वापस नहीं लौटा है। इस बात से चिंतित गुरु जी कबीरदास को ढूंढने के लिए आश्रम से निकल दिए। 

कबीरदास को खोजते-खोजते अचानक उनकी नजर एक ऐसी दृश्य पर पड़ी जिसे देख वे बेहद क्रोधित हो उठे। उन्होंने देखा कि कबीरदास एक मरी हुई गाय के सामने बैठा है और गाय के सामने चारा भी डला हुआ है। गुरु जी आगे बढ़े और कबीरदास को क्रोधित आवाज में पुकारा और कहा कि 'मैं कबसे तुम्हारा आश्रम में इन्तजार कर रहा हूं। जिस भोजन सामग्री को हमें पितरों को खिलाना था, उन्हें तुमने इस मरी हुई गाय के सामने डाल दिता। इस मूर्खता की क्या वजह है?' 

कबीरदास जी ने विनम्रता से जवाब दिया कि 'अगर कुछ घंटे पहले मरी हुई गाय मेरा दिया यह भोजन ग्रहण नहीं कर सकती है, तो करोड़ों वर्ष पहले मरे पितरों तक हमारा भोजन कैसे पहुंचेगा? वे कैसे इस भोजन का सेवन करेंगे?'

कबीरदास जी की यह बात सुन गुरु जी कुछ पलों के लिए अचम्भित हो गए और फिर मुस्कुराने लगे। उन्हें कबीरदास जी की बात में वजन लगा। उन्होंने कबीरदास जी से कहा कि 'तुम सही कहते हो, हमें वही काम करने चाहिए जिनका कोई लाभ हो और जिन्हें करने का कोई तात्पर्य भी हो। देखा-देखी ब्रह्म में नहीं पड़ना चाहिए'। 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग