July 2023 Vrat Tyohar List: जुलाई मास में शुरू हो रहा है पवित्र श्रावण मास, देखें माह के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Published: June 30, 2023 04:35 PM2023-06-30T16:35:59+5:302023-06-30T16:36:35+5:30

जुलाई महीने की शुरूआत जहां शनि प्रदोष व्रत और जया पार्वती व्रत के साथ हो रही है तो माह का अंत सावन के चौथे सोमवार के साथ होगा।

July 2023 Vrat Tyohar List in hindi | July 2023 Vrat Tyohar List: जुलाई मास में शुरू हो रहा है पवित्र श्रावण मास, देखें माह के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

July 2023 Vrat Tyohar List: जुलाई मास में शुरू हो रहा है पवित्र श्रावण मास, देखें माह के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

July 2023 Festival Calendar: हिंदू व्रत एवं त्योहार की दृष्टि से जुलाई माह 2023 बेहद ही महत्वपूर्ण है। इस महीने की शुरूआत जहां शनि प्रदोष व्रत और जया पार्वती व्रत के साथ हो रही है तो माह का अंत सावन के चौथे सोमवार के साथ होगा। जुलाई की शुरूआत से ही श्रावण मास प्रारंभ हो जाएगा। यह माह भगवान शिवजी को समर्पित है।

 इस महीने पड़ने वाले सावन सोमवार के व्रत और श्रावण शिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। इसके अलावा जुलाई में कामिका एकादशी और पद्मिनी एकादशी व्रत भी रखा जाएगा। साथ ही इस महीने गुरु पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा। गुरु की पूजा की जाती है। जुलाई माह में ही अधिकमास लग रहा है। ऐसे में श्रावण माह 58 दिनों का होगा। इसी महीने सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे कर्क संक्रांति के नाम से जाना जाता है। 

जुलाई 2023 व्रत एवं त्योहारों की सूची

1 जुलाई 2023, शनिवर - शनि प्रदोष व्रत, जया पार्वती व्रत
2 जुलाई 2023, रविवार- कोकिला व्रत
3 जुलाई 2023, सोमवार- आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा
4 जुलाई 2023, मंगलवार - सावन शुरू, पहला मंगला गौरी व्रत
6 जुलाई 2023, गुरुवार - गजानन संकष्टी चतुर्थी
7 जुलाई 2023, शुक्रवार - पंचक शुरू
9 जुलाई 2023, रविवार - कालाष्टमी, भानु सप्तमी
10 जुलाई 2023, सोमवार - पहला सावन सोमवार
11 जुलाई 2023, मंगलवार - दूसरा मंगला गौरी व्रत
13 जुलाई 2023, गुरुवार - कामिका एकादशी
14 जुलाई 2023, शुक्रवार - शुक्र प्रदोष व्रत
15 जुलाई 2023, शनिवार - सावन मासिक शिवरात्रि
16 जुलाई 2023, रविवार - कर्क संक्रांति
17 जुलाई 2023, सोमवार - श्रावण अमावस्या, सोमवती अमावस्या, दूसरा सावन सोमवार, हरियाली अमावस्या
18 जुलाई 2023, मंगलवार - अधिकमास शुरू, तीसरा मंगला गौरी व्रत
21 जुलाई 2023, शुक्रवार - विनायक चतुर्थी
24 जुलाई 2023, सोमवार - तीसरा सावन सोमवार
25 जुलाई 2023, मंगलवार - चौथा मंगला गौरी व्रत
29 जुलाई 2023, शनिवार - पद्मिनी एकादशी
30 जुलाई 2023, रविवार - रवि प्रदोष व्रत
31 जुलाई 2023, सोमवार - चौथा सावन सोमवार

Web Title: July 2023 Vrat Tyohar List in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे