लाइव न्यूज़ :

Janmashtami 2019: वृंदावन की सबसे रहस्यमयी जगह जहां आज भी हर रात रासलीला रचाने आते हैं श्रीकृष्ण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2019 11:30 IST

Janmashtami 2019: वृंदावन और मथुरा की गलियां श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं की कहानियों से अटा पड़ी हैं। वृंदावन में मौजूद निधिवन के बारे में तो कहा जाता है कि रोज रात में यहां श्रीकृष्ण आकर गोपियों संग रासलीला रचाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवृंदावन के निधिवन से जुड़ी कई रहस्यमयी बातें प्रचलित हैंमान्यता है कि यहां रोज भगवान कृष्ण आकर गोपियों संग रासलीला रचाते हैंरात में निधिवन में कोई नहीं आता, इस वन के पास मौजूद घरों की खिड़कियां भी बंद कर देते हैं लोग

Janmashtami 2019: बात भगवान कृष्ण की हो उनकी बाल लीलाओं की नहीं, ऐसा भला कैसे हो सकता है। घर-घर जाकर माखन चोरी करने से लेकर गोपियों के संग मस्ती और रास लीला, ये तमाम ऐसी बातें हैं जो भगवान के जीवन का एक अलग रंग दिखाती है। द्वापरयुग में भगवान विष्णु के अवतार के रूप में जन्में श्रीकृष्ण का जीवन काल मथुरा से शुरू होता है फिर महाभारत युद्ध से होते हुए द्वारका तक पहुंचता है। 

इस पूरे सफर में श्रीकृष्ण ने जीवन के कई ऐसे गूढ़ रहस्यों को उजागर किया है जिसे जानना मानव के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे तो श्रीकृष्ण का पूरा जीवन सफर ही बहुत रोचक है लेकिन उनके बाल्य काल की लीलाओं का आज भी कोई जवाब नहीं है। वृंदावन और मथुरा में श्रीकृष्ण के बचपन से जुड़ी कई कहानियां बहुत प्रचलित है। इसी में से एक वृंदावन में उनके गोपियों के साथ रासलीला रचाने की भी कहानी है। कहते हैं मथुरा के पास मौजूद 'निधिवन' में आज भी भगवान श्रीकृष्ण हर रात गोपियों संग रास रचाने आते हैं।

Janmashtami 2019: निधिवन में आज भी आते हैं श्रीकृष्ण

वृंदावन में स्थित निधिवन घने पेड़ों का एक स्थान है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह संगीत सम्राट रसिक स्वामी श्री हरिदासजी की साधना स्थल रही है। कहते हैं कि आज भी रात में निधिवन में कोई रूक नहीं सकता है और न ही किसी को निधिवन की ओर रात में देखने की इजाजत होती है। सभी को यहां से रात में बाहर कर दिया जाता है। यही नहीं, निधिवन के आसपास बने घरों की खिड़कियों को भी बंद कर दिया जाता है।

मान्यता है कि निधिवन में रोज रात को श्रीकृष्ण आकर गोपियों संग रासलीला रचाते हैं। इस दौरान किसी को इस ओर नहीं देखना चाहिए क्योंकि ऐसा करने वाला या तो अंधा हो जाता है या फिर दिमागी संतुलन खो बैठकता है। कहते हैं वन में मौजूद पेड़ ही दरअसल गोपियां हैं और रात में अपने असल रूप में आकर श्रीकृष्ण के साथ रास रचाती हैं।

Janmashtami 2019: रंगमहल मंदिर में भी आते हैं श्रीकृष्ण

निधिवन में मौजूद रंगमहल मंदिर भी मौजूद है। इसके बारे में कहा जाता है कि रात में यह मंदिर बंद कर दिया जाता है लेकिन इससे पहले इसके एक कक्ष में मिठाई, दातून, पानी का बर्तन, पान और श्रृंगार आदि का सामान आदि रख दिया जाता है। साथ ही श्रीकृष्ण का बिस्तर सजाया जाता है। सुबह जब आरती के लिए कक्ष को खोला जाता है तो बर्तन में रखा पानी खत्म रहता है। 

साथ ही कमरे का सामान बिखरा रहता है दातुन भी गिली रहती है। यही नहीं, बिस्तर देखने पर ऐसा लगता है कि जैसे उस पर कोई सोया हुआ था। यही नहीं, आधा खाया हुआ पान भी रखा होता है। मान्यता है कि यहां रोज भगवान कृष्ण और राधा आते हैं। 

टॅग्स :जन्माष्टमीभगवान कृष्णमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

क्राइम अलर्टबहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग