Basant Panchami: देश के किस राज्य में कैसे मनाई जाती है बसंत पंचमी....पतंगबाजी की क्या है कहानी? जानिए

By सत्या द्विवेदी | Published: January 25, 2023 03:29 PM2023-01-25T15:29:13+5:302023-01-25T16:41:16+5:30

बसंत पंचमी के दिन देश के कई इलाकों में पतंग उड़ाने की परंपरा काफी पुरानी है। नए साल की शुरुआत होते ही लोहड़ी और मकर संक्रांति के बाद बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है।

How is Basant Panchami celebrated ? What is the story of kite flying? | Basant Panchami: देश के किस राज्य में कैसे मनाई जाती है बसंत पंचमी....पतंगबाजी की क्या है कहानी? जानिए

Basant Panchami: देश के किस राज्य में कैसे मनाई जाती है बसंत पंचमी....पतंगबाजी की क्या है कहानी? जानिए

Basant Panchami 2023: बंसत ऋतु के आने की खुशी में बसंत पंचमी मनाई जाती है। साल 2023 में बसंत पंचमी 26 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है। बंसत पंचमी के दिन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में लोग पतंग उत्वस मानाते हैं। घर के सभी बड़े-बूढ़े, बच्चे सब साथ में पतंगबाजी करते हैं। कई जगहों पर बड़े पैमाने पर पतंग महोत्सव का आयोजन होता है। संगीत बजते हैं और लोग अपने घर की छतों पर एक दूसरे की पतंग काटते नजर आते हैं। चलिए बतातें हैं कि बसंत पंचमी के दिन कैसे ये पतंग उड़ाने की परंपरा शुरू हुई और आखिर बसंत पंचमी के दिन ही क्यों पतंग उड़ाई जाती है। 

क्यों उड़ाई जाती है बसंत पंचमी पर पतंग

बसंत पंचमी के दिन देशभर के कई राज्यों में पतंग महोत्सव मनाया जाता है। यह एक तरह से बसंत ऋतु के आने की खुशी को मनाने का तरीका है। ठंड के बाद जब हल्की गर्मी की लहर शुरू होती है तो मौसम की बहार के साथ रंग बिरंगी पतंग को आपस में लड़ा कर लोग खुशी मानाते हैं। कहीं लोग पतंग काटने की प्रतियोगिता रखते हैं तो कहीं सबसे ऊपर किसकी पतंग पहुंचती है इसकी प्रतियोगिता की जाती है। सिर्फ पतंग ही नहीं इस दिन अलग-अलग राज्य में अलग- अलग पकवान भी बनाए जाते हैं।

अलग- अलग राज्यों में कैसे मनाई जाती है बसंत पंचमी

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लोग बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करते हैं। इस दिन पीले चावल बनाए जाते हैं। बिहार में इस दिन लोग बूंदी के लड्डू और खीर चढ़ाते हैं। वहीं राजस्थान में लोग चमेली की माला पहनते हैं। पंजाब और हरियाणा में बसंत पंचमी त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

इस दिन पंजाब और हरियाणा में मक्के की रोटी और सरसों का साग, खिचड़ी और मीठे चावल बना कर खाते हैं। पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां मां सरस्वती की मूर्ति पंडाल में लगाई जाती है और पूरे विधि- विधान से पूजा की जाती है और बूंदी के लड्डू चाढ़ा कर प्रसाद के रूप में खाए जाते हैं।

Web Title: How is Basant Panchami celebrated ? What is the story of kite flying?

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे