लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 29 May 2022: आज ग्रह-नक्षत्र इन 6 राशियों के लिए अनुकूल, धन, कारोबार में होगी वृद्धि

By रुस्तम राणा | Updated: May 29, 2022 06:57 IST

Aaj Ka Rashifal 29 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज कामकाज को पूरा करने में देरी होगी। कार्यक्षेत्र में नैतिकता का पालन करें। माता और स्त्रियों के मामले में आपको चिंता रहेगी। यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल न होने से यात्रा करना टालें।  

वृषभ: आज कार्यक्षेत्र में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग खड़े होंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। 

मिथुन: आज आको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके मानसिक व्यवहार में दृढ़ता कम होने से कोई भी निर्णय तेजी से नहीं ले सकेंगे। आज कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।

कर्क: आज आप अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। आज आपका हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मित्रों-स्नेहीजनों से बक्षिस व सौगात मिलने से आनंद होगा। 

सिंह: संतान को लेकर चिंता रह सकती है। स्वजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे। किसी का हित करने में स्वंय परेशानी में पड़ जाने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानहानि की संभावना है।

कन्या: आज आपको अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त होगा। सुंदर स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। पत्नी और संतानों से लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है।

तुला: आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगें। कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विचार- विमर्श होगा। ऑफिस के कार्य हेतु यात्रा पर जाने की संभावना है।  

वृश्चिक: आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। खर्च बढ़ जाने को आर्थिक तंगी अनुभव होगा। कुटुंबीजनों और सहकर्मचारियों के साथ मनमुटाव होगा, जिसके कारण आप मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे। 

धनु: व्यवसाय में आज आपको लाभ मिलेगा। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। स्वजनों और मित्रों के साथ मिलन- मुलाकात होगी। लघु प्रवास का योग है। आज आपके कार्य सफल होंगे। 

मकर: आज आप अपने परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। मित्रों, परिवार के साथ मनोरंजन के स्थान या पर्यटन पर जाने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषण आदि की खरीदारी होगी। 

कुंभ: आज आपको अपने पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में तेजी आएगी।

मीन: आज कुटुंब में अशांति का वातावरण रह सकता है। वातावरण को शांत करने का प्रयास करें। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। कामुकता अधिक रहेगी। शेयर- सट्टा में सावधानी रखेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?