लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 19 May 2022: आज किसे मिलेगा भाग्य का साथ, किसे होना पड़ेगा निराश, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: May 19, 2022 06:43 IST

Aaj Ka Rashifal 19 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपको रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवारजनों के लिए आज समय निकालेंगे। परिवारजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। 

वृषभ: आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आपके कार्य से सभी संतुष्ट दिखाई देंगे। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद को टालें। कोर्ट कचहरी के कामों को संभालकर कीजिएगा। 

मिथुन: आज आपकी रचनात्मक क्षमता निखरकर सामने आएगी। धनलाभ का प्रबल योग है। संतान के अभ्यास के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। विचारो में कुछ दुविधा और अस्थिरता रहेगी। 

कर्क: आज सेहत में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। संतान से मतभेद रहेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्धियों से वादविवाद न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। 

सिंह: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रह सकता है। विद्योपार्जन करनेवाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय के लिए अच्छा दिन है। पानी से आज संभलिएगा। स्वभाव में संयम रखें। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या: आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों के साथ अपनी खुशियां बांटने का मौका मिल सकता है। माता जी से संबंध अच्छे होंगे अथवा उनकी सेहत में आज सुधार हो सकता है।

तुला: आज कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से थोड़ा वाद-विवाद हो सकता है। किसी से बिना वजह उलझने से बचें। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। शुभ चिंतकों और मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है। 

वृश्चिक: आज आपका दिन हर प्रकार से आनंदित रहेगा। तन और मन दोनों दृष्टि से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिवारजन, स्नेहीजन एवं मित्रो से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। प्रवास एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे। 

धनु: आज दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता का अनुभव करेंगे। साहित्य लेखन में किसी रचना का सृजन करेंगे। 

मकर: आज रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। किसी मसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है एवं आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी। 

कुंभ: आज धैर्य पूर्वक किया गया विचार बहुत फलदायी रहेगा। धनप्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं। प्रियजनों के साथ मिलन आनंददायी रहेगा। व्यापार में आय की वृद्धि होने की संभावना है। 

मीन: आज आपके व्यवहार से लोग बेहद प्रभावित होंगे। आपको ज्यादातर मामलों में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?