लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 15 July 2022: आज ये तीन राशि के जातक धन बचत कर पाने में होंगे सफल, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: July 15, 2022 06:48 IST

Aaj Ka Rashifal 15 July 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपको चौतरफा सुख मिलता हुआ नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। धन बचत कर पाने में भी सफल होंगे। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आप का दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी।   

वृषभ: आज का दिन आपके लिए खुशियोंभरा रह सकता है। आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। करियर क्षेत्र में बेहतर लाभ प्राप्त करेंगे। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे।

मिथुन: आज व्यापारी वर्ग से जुड़े जातकों को लाभकारी परिणाम मिल सकते हैं। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। अनावश्यक रूप से पैसा खर्च होगा। हालांकि कुछ मामलों में आपको सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।

कर्क: आज आपको धन प्राप्त हो सकता है। खासकर रुका हुआ या फिर अटका हुआ पैसा मिल सकता है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज किसी प्रकार की उपलब्धि हाथ में लग सकती है। 

सिंह: आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदित रहेगा। किसी तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है। नेत्र विकार होने की संभावना है। कार्य-व्यापार की दृष्टि से दिन सामान्य दिखाई दे रहा है। कार्यों के प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे।

कन्या: आज जटिल समस्याओं का समाधान निकल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। अकस्मात न हो इससे संभलिएगा। धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

तुला: आज वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। संतान की सेहत की देखभाल करें। मध्याहन के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा के पूर्ण होने की संभावना है। नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। 

धनु: आज आप अनैतिक कार्यों से दूर रहें अन्यथा नुकसान संभव है। खानपान के प्रति सचेत रहें। रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं। आज भाग्य आपके साथ देगा। किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। आज भाग्य का साथ मिल सकता है।

मकर: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। आज आपको आर्थिक मदद की दरकार होगी। लेकिन यह मदद आपको आसानी से प्राप्त हो सकती है। वैवाहिक संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

कुंभ: आज महत्वपूर्ण कार्य में माता-पिता के आशीर्वाद से संपन्न होगा। शासन सत्ता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको रुपये पैसे की लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। साथी से तकरार संभव है। लंबे प्रवास का योग बलवान है।

मीन: आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसका लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। नौकरी व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। मध्याहन के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। आज आपके विरोधी सक्रिय दिखाई देंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?