लाइव न्यूज़ :

Horoscope, Numerology 2020: जन्म की तारीख से जानिए, कैसा रहने वाला है आपके लिए ये नया साल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2019 13:53 IST

Horoscope Numerology Prediction 2020: महीने की जन्म की तारीख से आप भी अनुमान लगा सकते हैं कि साल 2020 आपके लिए कैसा रहने वाला है। पढ़ें, भविष्यफल..

Open in App
ठळक मुद्दे1 अंक वालों के लिए शानदार रहेगा साल, अंक-3 वालों के लिए चुनौतियों वाला सालअंक 6 वाले जातकों को आर्थिक तौर पर परेशानी का करना पड़ सकता है सामना

नये साल सभी के लिए नई उम्मीदों को पालने और अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश के लिए योजनाओं को तैयार करने का भी मौका होता है। नये साल में हमारी दिलचस्पी ये जानने में भी होती है कि भविष्यफल हमारे बारे में क्या कहता है। आईए, हम आपको बताते हैं कि तारीखों और नंबरों के लिहाज से नया साल आपके लिए कैसा रहने वाला है...

1 अंक वालों के लिए शानदार रहेगा साल

ऐसे लोग जिनके जन्म की तारीख 1, 10 या 19 तारीख है, उनके लिए ये साल काफी अच्छा गुजरने वाला है। कई अच्छे नतीजे आपको देखने को मिलेंगे। कुछ पारिवारिक तनाव हालांकि जरूर रह सकते हैं पर आप इन पर नियंत्रण हासिल करने में कामयाब रहेंगे। अविवाहित महिला और पुरुषों के विवाह के योग भी बन रहे हैं। छात्रों के लिए भी साल अच्छा रहने वाला है। कामयाबी मिलेगी। प्रॉपर्टी लेने की योजना है तो इस मामले में भी आपके लिए ये साल बहुत अच्छा रहने वाला है।

अंक 2 वालों के लिए भी अच्छा साल

जिन जातकों का जन्म 2 तारीख, 11 या फिर 20 को हुआ है, उनका मूलांक 2 है। ऐसे लोगों के लिए ये साल कोई अहम बदलाव लेकर आ सकता है। विदेश जाने की अगर कोशिश में आप पिछले कुछ वर्षों से जुटे हैं, तो ये साल आपके इस सपने को पूरा कर सकता है। ऑफिस और कार्यस्थल पर सोच-समझकर कोई फैसला लें और अनावश्यक विवादग में नहीं उलझे। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं के लिए ये साल शुभ है। स्वास्थ्य के लिए लिहाज से जुलाई, अगस्त और नवंबर में कुछ परेशानी हो सकती है।

अंक 3 वालों के लिए सावधान रहने वाला होगा साल 2020

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है तो ये साल आपके लिए कुछ ज्यादा परेशानी वाला रह सकता है। पेशेवर जिंदगी में षड्यंत्र और गैरजरूरी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। इससे बच कर रहे। बिजनेस से जुड़े लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। निवेश को लेकर भी सोच-समझकर फैसला लें। साल के मध्य में लव लाइफ में खटास आ सकती है बात ब्रेकअप तक भी जा सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन आय में भी बढ़ोतरी होती चली जाएगी। छात्रों के लिए साल ठीक-ठाक रहेगा। सफलता की उम्मीद कर सकते हैं।

अंक 4 के लिए सफलताओं की कहानी लेकर आयेगा नया साल

अगर आपका जन्म 4, 13 या 22 तारीख को हुआ है तो ये साल आपके लिए कई सफलताओं की कहानी लेकर आने वाला है। सफलता आपके साथ है। लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब होंगे। प्रेमी युगल अगर विवाह बंधन में बंधने की सोच रहे हैं तो ये साल आपके लिए शानदार है। काम की व्यस्तता रहेगी। साल के आखिर में उदर संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। बिजनेस में फायदा होगा। नये प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए भी ये साल अच्छा है।

अंक 5 के लिए शांति भरा होगा ये साल

आपके लिए साल मिलाजुला रहने वाला है। जीवन में संतुलन और शांति बनी रहेगी। परिवार को भी अच्छे और शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार करने वाले बड़े मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। आपके लिए वाहन सुख के भी इस साल योग बन रहे हैं। पत्नी का खराब स्वास्थ्य कुछ हद तक चिंतित कर सकता है। नौकरीपेशा जातक को प्रमोशन के योग हैं।

अंक 6 वाले खर्च का रखें ध्यान

ये साल आपको आर्थिक तौर पर परेशान कर सकता है। इसलिए अपने खर्चों को लेकर हमेशा सतर्क रहें। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे, जल्द ही सबकुछ ठीक भी हो जाएगा। पेशेवर जिंदगी में किसी विवाद को खुद को नहीं उलझाएं। नुकसान हो सकता है। नई परियोजनाओं को इस साल के लिए टालना बेहतर होगा और जो कर रहे हैं, उसी पर अपना ध्यान बनाए रखें।

अंक 7 के लिए कैसा होगा साल

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है तो इस जन्म के लोग मूलांक 7 के माने जाते हैं। यह साल आपके लिए बहुत यादगार रह सकता है। तमाम कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधो में भी सफलता वाला ये साल होगा। भूमि खरीदने की सोच रहे हैं तो कदम जरूर आगे बढ़ाएं। सरकारी नौकरी के प्रयास में जुटे छात्रों के लिए भी साल अच्छा रहने वाला है।

अंक 8 के लिए पहले 6 महीने होंगे शुभ

अगर आपका जन्म 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है तो ये साल आपके लिए शुभ फल देने वाला है। नए संपर्क बनेंगे। जरूर काम आसानी से समाप्त कर सकेंगे। आय के भी नये स्रोत खुलते नजर आ रहे हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए साल अच्छा रहेगा। साल के शुरुआती कुछ महीने काफी फायदेमंद रहने वाले हैं। हालांकि, आखिरी 6 महीने कुछ चुनौतीपूर्ण रहेंगे। बिजनेस में शुरुआती महीनों में अच्छे लाभ के योग हैं। राजनीति से जुड़े हैं तो आपके लिए भी शुरुआती महीने दशा दिशा बदलने वाले होंगे। इसका लाभ उठाएं।

अंक 9 के मिलाजुला रहेगा साल 

9, 18 और 27 तारीख को जन्मे जातकों के लिए ये साल मिलाजुला रहने वाला है। राजनीति और प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों के लिए अच्छा साल रहने वाला है। जुलाई से सितंबर के बीच का साल कुछ अहम बदलाव लेकर आ सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। हालांकि, अपनी वाणी पर इस साल कुछ विशेष ध्यान रखें। बड़बोलेपन से बचें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत2020न्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?