लाइव न्यूज़ :

Holi 2024: राम मंदिर में रामलला की पहली होली, रंगों में सराबोर हुए भक्त

By अंजली चौहान | Updated: March 25, 2024 11:44 IST

राम मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' के बाद यह पहली होली है जिसे धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Open in App

Holi 2024: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में पहली होली मनाई जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के साथ भक्तों ने होली मनाई जिसकी भव्य तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अयोध्या के राम मंदिर में होली उत्सव के दौरान, भगवान राम लला को गुलाल लगाया गया है।

भगवान को कचौरी, गुझिया, पुरी, खीर आदि जैसे विशेष व्यंजन बी चढ़ाए गए। पुजारी ने भगवान राम को रंग लगाने के बाद भक्तों के बीच फूलो की वर्षा कर फूलों वाली होली खेली है।

होली समारोह से पहले, राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने राम लला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों के आगमन पर गहरी खुशी व्यक्त की। 

होली के लिए अयोध्या के मंदिरों को फूलों से सजाया गया

गौरतलब है कि सिर्फ राम मंदिर ही नहीं, शहर भर के कई अन्य मंदिरों को होली 2024 के लिए सजाया गया। इसके अलावा, सभी मठों और आश्रमों में इस साल के उत्सव के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर कनक भवन, दशरथ महल, हनुमान गढ़ी आदि अन्य मंदिरों की भी विशेष शोभा होगी। दशरथ महल वह स्थान है जहां भगवान राम के पिता अयोध्या में रहते थे।

चूंकि इस साल की होली राम मंदिर निर्माण के बाद पहली है, इसलिए भक्तों को उत्सव का हिस्सा बनाने की व्यवस्था की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, शास्त्रीय गायक होली पर प्रस्तुति देंगे और हनुमान गढ़ी के नागा साधु भी त्योहार मनाएंगे।

टॅग्स :राम मंदिरहोलीराम जन्मभूमिअयोध्याउत्तर प्रदेशLord Ram
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स