लाइव न्यूज़ :

Holashtak 2024: होली से पहले लगने जा रहा है होलाष्टक और खरमास, शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम

By रुस्तम राणा | Updated: March 11, 2024 15:08 IST

Holashtak 2024 Date: होलाष्टक 17 मार्च (रविवार) से लग जाएगा, होली के दिन ही समाप्त होगा। धार्मिक मान्यता है कि होलाष्टक में शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। क्योंकि यह अवधि मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ मानी जाती है।

Open in App

Holashtak 2024 : इस साल 25 मार्च (सोमवार) को होली मनाई जाएगी। लेकिन होली से 8 दिन पूर्व होलाष्टक लग जाएगा। होलाष्टक 17 मार्च (रविवार) से लग जाएगा, होली के दिन ही समाप्त होगा। धार्मिक मान्यता है कि होलाष्टक में शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। क्योंकि यह अवधि मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ मानी जाती है। होलाष्टक से भी पहले खरमास भी लग रहा है, जो 14 मार्च से लग जाएगा, जो 13 अप्रैल को समाप्त होगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, खरमास में भी मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। 

होलाष्टक में क्यों नहीं होते हैं शुभ कार्य

धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलाष्टक में वातावरण में नकारात्मकता ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अष्टमी तिथि को चन्द्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल और पूर्णिमा को राहु उग्र अवस्था में रहते हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति होलाष्टक के दौरान कोई मांगलिक काम करता है तो उसे कई तरह की परेशानियां आती है, या फिर वह अधूरा रह जाता है।

खरमास में इस कारण नहीं होते मांगलिक कार्य

सूर्य देव जब-जब बृहस्पति की राशियों धनु और मीन में प्रवेश करता है तब खरमास लगता है क्योंकि सूर्य के कारण बृहस्पति निस्तेज हो जाते हैं। इसलिए खरमास में सभी शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं, क्योंकि शुभ कार्यों के लिए बृहस्पति का साक्षी होना आवश्यक है।

अप्रैल में विवाह मुहूर्त 

अप्रैल माह की 13 तारीख को खरमास समाप्त होगा। इसके बाद 17 अप्रैल से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। अप्रैल के माह में 18,19,20,21, 22, 23, 24, 25 और 26 को शुभ दिन हैं और इसमें विवाह किए जा सकते हैं लेकिन अप्रैल माह में गृह प्रवेश और मुंडन संस्कार के लिए कोई शुभ तिथि नहीं है। 

 

टॅग्स :होलीखरमासहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स