लाइव न्यूज़ :

Hartalika Teej 2024: पहली बार रख रही तीज व्रत? तो जान ले ये बातें, जानें क्या करें, क्या न

By अंजली चौहान | Updated: September 5, 2024 16:20 IST

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज का व्रत अन्य व्रतों की तुलना में सबसे कठिन माना जाता है क्योंकि यह व्रत लगभग 36 घंटे तक रखा जाता है।

Open in App

Hartalika Teej 2024: हिंदू धर्म को मानने वाली महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए हरितालिका तीज का व्रत करती हैं। भारत में यह त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है जिसे सुहागिन स्त्रियां करती हैं। धार्मिक मन्याताओं के अनुसार, यह व्रत शिव-शक्ति को समर्पित है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं।

पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस बार हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर को रखा जाएगा।

धार्मिक मान्यता है कि हरतालिका तीज का व्रत रखने से जीवन में आने वाली सभी तरह की समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है। साथ ही दांपत्य जीवन भी सुखमय रहता है।

सनातन धर्म में किसी भी धार्मिक कार्य, व्रत-उपवास को करने के लिए नियम बताए गए हैं। जिनका पालन करना अति महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में हरितालिका तीज का व्रत करने के लिए भी कुछ खास नियम बनाए गए हैं जिनका हर सुहागिन महिला को पालन करना चाहिए। तो आइए आज जानते हैं हरतालिका तीज के दिन महिलाओं को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और क्या करना चाहिए।

धर्म गुरुओं के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत कुंवारी कन्याएं और महिलाएं रख सकती हैं। इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। तीज के मौके पर विवाहित महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत अन्य व्रतों की तुलना में सबसे कठिन माना जाता है क्योंकि महिलाएं करीब 36 घंटे तक बिना कुछ खाए-पिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत को करते समय कई नियमों का पालन करना होता है, तभी व्रत और पूजा सफल मानी जाती है।

व्रत करते समय इन बातों का रखें ध्यान

- हरतालिका तीज व्रत के दौरान महिलाओं को भूलकर भी क्रोध नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर उनका व्रत अधूरा माना जाता है।

- हरतालिका तीज के दिन महिला को अपने पति के बहस या लड़ाई करने से बचना चाहिए। इसके बजाय महिला प्रेम से पति से बात करें।

- हरतालिका तीज का व्रत रखने का संकल्प लेने के बाद भूलकर भी व्रत नहीं तोड़ना चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्यवती महिलाओं को कई तरह के अशुभ परिणाम भी देखने पड़ते हैं।

- हरतालिका तीज के दौरान महिलाओं को नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए और जाने-अनजाने में भी किसी के बारे में बुरी भावना रखने या नकारात्मक बातें करने से बचना चाहिए।

- व्रत रखने वाली महिलाओं को रात में सोना नहीं चाहिए, उन्हें पूरी रात जागकर भगवान शिव की कथा सुननी चाहिए।

- इसके साथ ही इस दिन काले रंग से बचना चाहिए और काले रंग की चूड़ियां और कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

- हरतालिका तीज का व्रत बहुत कठिन होता है। यह निर्जला व्रत होता है। यानी व्रत रखने वाली महिलाएं इस दिन पानी भी नहीं पी सकती हैं। अगर कोई महिला पानी पी लेती है तो उसका व्रत टूट जाता है।

- इस दिन घर की महिलाओं को भूलकर भी अपने से बड़ों का अपमान नहीं करना चाहिए, बल्कि उनके पैर छूकर व्रत का संकल्प लेना चाहिए।

- हरतालिका तीज के दिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार करना चाहिए और लाल, हरे जैसे शुभ रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। 

टॅग्स :तीजहिंदू त्योहारत्योहारमहिलाभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य